
चारों ओर मौत खड़ी
जी हां इस फोटो में एक लड़का एक पेड़ पर लटका है। पेड़ आधा कटा है जिससे किसी भी वक्त वह गिर सकता है। ऐसे में वह अपने बचने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसके आस-पास और ज्यादा मुश्िकले हैं। पेड़ के ऊपर जिधर से चढ़ा उतरा जाता है उस तरफ एक सांप बैठा है। पेड़ के नीचे एक तरफ पानी भरा है जिसमें दो मगरमच्छ है। वहीं पेड़ के जिस ओर सूखा है वहां पर शेर खड़ा है। अब जरा बताओ यह लड़का कैसे बचेगा। आप अब करो अपने दिमाग का इस्तेमाल क्योंकि लड़का जिस ओर जाएगा उसकी जान खतरे में हैं। अब आप बताओं आप ऐसे ऐसे हालातों में क्या करेंगे।
इसके तीन जवाब
कोई नहीं आप ज्यादा दिमाग पर जोर न दीजिए। इसका जवाब इतना आसान नहीं है। इसके तीन जवाब हैं। पहला जवाब यह है कि लड़का एक हाथ से सांप की पूंछ को पकड़े और उसे नीचे शेर की ओर फेंके। शेर डर जाएगा और पेड़ के पास से थोड़ा दूर होगा। जिससे लड़का नीचे उतरकर जड़ के पास पड़ी कुल्हाड़ी को उठा लेगा और शेर को काट देगा। इसके बाद उसे भूखे मगरमच्छों के पास खाने के लिए पानी में फेंक देगा। इस तरह से उसकी जान बच पाएगी।
इसका दूसरा रास्ता है कि लड़के को नींद से जगना होगा ऐसी चीजें सिर्फ सपने में होती हैं। वहीं तीसरा हल यह है कि भगवान से दुआ करना ही बेस्ट है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: