loading...

क्या आप भी जानते है? हड्डीयों के बारे में ये रोचक बातें....



हमारे शरीर का ढाचा हडियों का बना होता है ये हड्डियां कैल्शियम फास्फोरस, सोडियम और अन्य खनिजों तथा प्रोटीन कोलेजन की बनी होती है  हमारे शरीर के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिनसे हम शायद ही वाकिफ हों। इस शरीर से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जो वाकई हैरान करने वाले हैं। हमें इतना सुंदर शरीर हड्डियों के एक ढांचे की बदौलत मिला है. वैज्ञानिक भाषा में इसे कंकाल या skeleton कहा जाता है. आज हम आपको हड्डियों के बारे में कुछ ऐसे बेहद दिलचस्प रोचक तथ्य बताएंगे जिनके बारे में आप भी नही जानते होगे.


@ मानव शरीर में जबड़े की हड्डी बहुत मजबूत होती है. यह लगभग 280 किलो वजन सहन कर सकती है. दुर्घटनाओं में भी आमतौर पर जबड़े की हड्डी सबसे कम टूटती है. गर्दन में 7 हड्डियां होती है. मानव शरीर में गले की हाइयोड नाम की ‘वी’ (V) के आकार की अकेली ऐसी हड्डी है, जो किसी दूसरी हड्डी से जुड़ी हुई नहीं होती है.
@ ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की एक आम बीमारी है और इस इससे हड्डियों की संख्या में कमी होने लगती है. हड्डियों के कमजोर होने से उनमें फ्रैक्चर जल्दी हो सकता है. स्टील की तुलना में हड्डियां 5 गुना ज्यादा मजबूत होती है.पैर की अंगुली की हड्डी काफी कमजोर होती है. ये मामूली चोट से भी टूट सकती है.
@ एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियां होती है जबकि एक बच्चे के शरीर में 300 हड्डियां होती है. जैसे जैसे बच्‍चे की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे वैसे उनमें से कुछ हड्डियां गल जाती हैं और कुछ हड्डियां आपस में मिल जाती है.
@ हड्डियों का वजन हमारे शरीर के वजन का लगभग 15 प्रतिशत होता है. ये लगभग 31% पानी और बाकी ठोस पदार्थ से मिलकर बनती है. ज्यादातर हड्डियां बीच से खोखली होती है. हड्डियों के बीच में एक जैली होती है, जिसे बोनमैरो (bone marrow) कहा जाता है.
Related image
@ शरीर की कुल 206 हड्डियों में से आधी से ज्यादा हड्डियां तो सिर्फ हाथ और पैरों में होती है. हाथ में 27 और पैर में 26 हड्डियां होती है. मनुष्य की जांघों की हड्डियां कंक्रीट से भी ज्यादा मजबूत होती है. फीमर (femur) या जांघ की हड्डी शरीर की सबसे लम्बी और मजबूत हड्डी है. शरीर में सबसे छोटी और हल्की हड्डी कान के अंदर मौजूद स्टेपीज (stapes) 0.28 सेंटीमीटर लंबी होती है.
@ खोपड़ी (skull) एक तरह का सुरक्षा बॉक्स है, जिसमें ब्रेन सुरक्षित रहता है. यह 28 हड्डियों से बनता है. खोपड़ी की सभी हड्डियां आपस में जुड़ी होती हैं. बैकबोन (Backbone) या रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord) खड़ा होने और बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है. यह छोटी-छोटी 33 हड्डियों से मिलकर बनती है.
@ चेस्ट की 24 पसलियां (Ribs) हार्ट, लंग्स जैसे अंगों के चारों ओर ढाल बनकर रक्षा करती है. चेस्ट की पसलियां आगे से ब्रेस्टबोन से जुड़ी होती हैं और पीछे से स्पाइनल कोर्ड बैकबोन से जुड़ी होती है.

ऐसी शादी जिसमे लड़ पड़े दूल्हा दुल्हन : विडियो देखकर हंस पड़ेंगे...

शादी हर किसी के लिए बड़ा ही गजब का मौका होता है और इन दिनों में कोई भी इंसान उसे यादगार बना देना चाहता है लेकिन कई लोगो की शादी इतनी गजब होती है कि बस बात ही मत पूछो और इसी का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर के लोग बड़ा ही अजब गजब सा महसूस कर रहे है क्योंकि ये विडियो भी आखिर कार ऐसा ही है जिसे देखने बाद किसी की भी हंसी छूट जायेगी और ऐसी हंसी छूटेगी कि आप रूक नही पायेंगे वैसे इसका पूरा मैटर क्या है ? ये हम आपको बतायेंगे
ये विडियोइन्टरनेट पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है और इसे देखने वालो की संख्या भी कई लाखो तक जा पहुँची है और जो भी देख रहा है वो देखने के बाद अपनी हंसी नही रोक पा रहा है और ये हंसी देखकर के वाकई में लगेगा मानो गजब ही है
इस विडियो में एक शादी के जयमाला पहनाने का कार्यक्रम हो रहा है जिसमे दुल्हा और दुल्हन एक दुसरे को वरमाला पहनाने वाले थे लेकिन होता ये है कि दोनों के हाथ आपस में अटक जाते है और दोनों ही पहले डालना चाहते है इसी के चक्कर में दोनों के बीच काफी झगडा हो जाता है और फिर क्या ? फिर तो धमाल मचता है काफी घमासान होने लग जाता है और ये चीज काफी नुकसान भी पहुंचाती है और उनकी पूरी शादी ही खराब हो जाती है
दुल्हा और दुल्हन के इस हरकत को देखकर जहाँ एक तरफ कुछ लोग खुश होकर के हंसने लगते है वही कुछ लोग एकदम ही शॉक हो जाते है कि ये आखिर हो क्या रहा है ? इस तरह की बचकानी हरकतों से बचने की जरूरत है
देखिये विडियो

गाय ने एनाकोंडा से लिया अपने बछड़े की हत्या का बदला, वीडियो हुआ वायरल....


मां से कोमल हृदय इस दुनिया में किसी का नहीं होता। वह अपने बच्चे से बेइंतहा प्यार करती है। उसके लिए वह जान ले भी सकती है और जान दे भी सकती है। मां की ममता जानवर और इंसान में एक जैसी होती है। एक ऐसा ही वाकया हाल ही में ब्राजील में देखने को मिला जब अपने बछड़े की हत्या का बदला लेने के लिए एक गाय, विशालकाय एनाकोंडा सांप से भिड़ गई। ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो चुका है।


ये बात ब्राजील की है। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब साझा किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक एनाकोंडा को कुछ व्यक्तियों ने रस्सियों से जकड़ रखा है। एनाकोंडा रस्सियों से छूटने की पुरजोर कोशिश कर रहा है लेकिन छूट नहीं पा रहा है। इसी बीच ये व्यक्ति एनाकोंडा को सरकाते- सरकाते गाय के बछड़े के पास ले जाते हैं और इसी बीच रस्सी की पकड़ कमजोर पड़ जाती है। गाय जब विशालकाय सांप को अपने ओर आते देखती है तो वह उसे रोकने के लिए अपने सींगों से हमला करती है।
एनाकोंडा बड़ा से मुंह फैलाकर गाय को काटना चाहता है। गाय तेजी से हवा में छलांग लगाती है और फिर इन दोनों के बीच तेज युद्ध शुरू होता है जो काफी देर तक चलता है। इस दौरान एनाकोंडा गाय को कई बार काटता है लेकिन बदले की भावना में लिप्त गाय एनाकोंडा पर पूरी ताकत के साथ हमला करती है। इसके पहले इस एनाकोंडा ने गाय के बझड़े को मार डाला था। इसलिए गाय इतनी गुस्सा में है। लेकिन दुख की बात ये है कि गाय और एनाकोंडा की इस लड़ाई को वो तीनों लोग किसी मूक दर्शक की भांति देखते रहते हैं।

भैंस को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्यों......

भैंस को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्यों......
Image result for भैंस पुलिस

करीब साल भर पहले उत्तरप्रदेश के मंत्री रहे आजम खान ने अपनी भैंस की चोरी हो जाने को लेकर सियासत गर्मा दी थी। भैंस के चोरी हो जाने के बाद आलम ये था कि राज्य की पुलिस फोर्स का एक बड़ा हिस्सा उनकी भैंस की तलाश में जुट गया था। एक बार फिर से 20 करोड़ से ज्यादा लोगों का राज्य उत्तरप्रदेश भैंस को लेकर खबरों में आया है। अंतर सिर्फ इतना है कि इस बार भैंस की चोरी का मामला नहीं है बल्कि मामला और भी अजीबोगरीब है। दरअसल, उत्तरप्रदेश के लखीमपुर जिले में पुलिस ने एक भैंस पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार भैंस को कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है। तो आगे की कहानी सुन लीजिए। इस भैंस पर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
खबरों के मुताबिक लखीमपुर खीरी के पलिया गांव के इंटर कॉलेज में एक भैंस दीवार कूदकर भीतर घुस आई थी। दीवार के अंदर वन विभाग ने कई पौधे लगा रखे थे जिसे भैंस ने खा लिया। जब इसकी खबर कॉलेज के प्रशासन को लगी तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। अंततः पुलिस ने भैंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे थाने ले गई है। पिछले दिनों बॉलीवुड में एक फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक व्यक्ति पर झूठ- मूठ का भैंस से बलात्कार करने का आरोप लगा दिया जाता है। इसके पीछे लोगों की सोच और ग्रामीण समाज में कुछ लोगों के द्वारा अपने वर्चस्व के दमपर ऐसी चीजों को दूसरों को छोपने को अच्छी तरह से दिखाया गया था। इस फिल्म को विनोद कापरी ने डायरेक्ट किया था। ऐसी बातें होना भारत में आम बात है।

अजब -गजब :दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार और फिर कर ली शादी...

अजब -गजब :दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार और फिर कर ली शादी...
Image result for दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार

पटना (11 मई): बिहार के वैशाली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हैं। यहां के बिदुपुर की रहने वाली दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। दोनों लड़कियां पड़ोस में रहती हैं और अच्छी सहेलियां थी।

यह भी पढ़े -OMG :शादी के 120 सेकेंड के बाद दुल्हन हो गई विधवा...

# दरअसल, दोनों सहेलियां दो साल से एक दूसरे के बेहद करीब थीं। इसमें एक लड़की 22 साल की है जबकि दूसरी नाबालिग है। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और फिर घर में कुलदेवता के सामने एक-दूसरे से शादी की और जब उन्हें लगा कि घरवाले नहीं मानेंगे तो दोनों भागकर मुंबई चली गईं।


# दोनों लड़कियों ने शादी करने का फैसला किया और 17 अगस्त 2016 में घर में ही देवता के सामने फेरे ले लिए।

यह भी पढ़े -OMG : इतनी छोटी सी बात पर मंडप से भागी दुल्हन पढिये पूरी खबर....

# थोड़े दिनों बाद इन्हें पता चला कि नाबालिक लड़की के पिता ने 22 साल की लड़की पर उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है, तो इसके बाद दोनों लड़कियां लौट गई और सीधा वैशाली के एसपी से मिलीं। दोनों ने कहा कि वे पति-पत्नी है और एक-दूसरे के साथ रहना चाहतीं हैं।

# इतना ही नहीं लड़की ने सेक्स चेंज कराने के लिए दिल्ली में एक डॉक्टर से कंसल्ट भी किया था। डॉक्टर ने सेक्स चेंज के लिए 11 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। इसके बाद दोनों रुपए के जुगाड़ में लगी थी।  

यह भी पढ़े -हरियाणा :मंडप में दूल्हे ने की दहेज मांग,पंचायत ने भी सुनाया अनोखा फरमान...

# पुलिस ने फिलहाल, दूल्हा बने 22 साल की लड़की को अपहरण करने के आरोप में जेल भेज दिया है जबकि दुल्हन बनी 17 साल की नाबालिक लड़की का मेडिकल कराया गया है और पुलिस उसे रिमांड होम भेजने की तैयारी में है। 

OMG :शादी के 120 सेकेंड के बाद दुल्हन हो गई विधवा...

OMG :शादी के 120 सेकेंड के बाद दुल्हन हो गई विधवा...
Image result for शादी
आरा -:उससे बदकिस्मत कौन होगा जिसकी शादी के दिन जयमाल के कुछ सेकेंड्स बाद ही उसके पति को गोली मार दी जाए। ऐसा ही एक मामला भोजपुर के आरा से आया है, जहां एक शादी सिर्फ 120 सेकेंड्स तक चली। जयमाल के बाद कातिल दूल्हे का कत्ल कर फरार हो गया। अब दोनों ही परिवारों में मातम पसरा है।
# शादी के 120 सेकेंड बाद एक कातिल दूल्हे को पीछे से गोली मारकर फरार हो गया। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई। जिस लड़की ने अपने पति के नाम की मेंहदी अपने हाथों में रचाई थी वो 120 सेकेंड के अंदर ही विधवा हो गई। ये हैरान करने वाला मामला भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना के पीलापुर गांव से आया है। यहां के रहने वाले सिनेश्वर महतो की बेटी सुषमा कुमारी की मांग भरने से पहले ही सुहाग उजड़ गया। अब दोनों ही घरों में मातम पसरा है। दुल्हन ने लाल जोड़ा तो उतार दिया, लेकिन उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। लड़की के पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
# वहीं दूसरी तरफ़ अपने घर का इकलौता चिराग सुधीर कुमार अपनी बूढ़ी मां को इकलौता छोड़ गया। कुछ साल पहले उसके पिता का देहांत हो चुका है। घर को नई-नवेली दुल्हन आने का इंतज़ार था, लेकिन आई तो अपने बेटे की मौत की ख़बर। लड़के के मामा कहते हैं कि कोई पीछे से गोली मारकर भाग गया।
 

देखे क्या हुआ जब एक बुलबुले से डर गया जंगल का राजा 'शेर'

देखे क्या हुआ जब एक बुलबुले से डर गया जंगल का राजा 'शेर'
शेर है, लेकिन 'शेरदिल' और 'बहादुर' नहीं : जब बुलबुले से डर गया जंगल का राजा

नई दिल्ली: आमतौर पर साहसी, बहादुर लोगों को 'शेरदिल' कहा जाता रहा है, लेकिन हमें लगता है, ब्रिटेन के चिड़ियाघर में रहने वाले इस शेर की 'बहादुरी' को देखने के बाद किसी को भी 'शेरदिल' कहने से पहले सोचना पड़ेगा...

यह भी पढ़े : दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक ने दी चेतावनी- 100 साल में धरती छोड़ दे इंसान वरना .......

जी हां, इंग्लैंड के ब्रॉक्सबर्न स्थित पैराडाइज़ वाइल्डलाइफ पार्क में रहने वाले इस सफेद शेर 'मोटो' के 10वें जन्मदिन पर चिड़ियाघर प्रशासन ने ही सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर दिया, जिसमें यह शेर साबुन के एक बुलबुले से बुरी तरह डरते हुए दिखा... पैराडाइज़ वाइल्डलाइफ पार्क में इस शेर के रखवालों ने वीडियो के साथ 'अच्छे पलों में से नहीं' लिखा भी है...

यह भी पढ़े : उद्धव बोले - पार्टी नहीं देश को मजबूत करे बीजेपी, PAK के टुकड़े-टुकड़े करें मोदी

चिड़ियाघर के रखवाले टोनी द्वारा शूट किए गए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 'मोटो' अपने पिंजरे में उड़कर आते एक बुलबुले को बेहद गौर से देख रहा है... देखते ही देखते बुलबुला ज़मीन से टकराकर फूट जाता है, और ऐसा होते ही शेर बेतरह घबरा जाता है, और उछलकर पीछे हट जाता है...

फेसबुक पर यह वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...

यह  भी पढ़े : बाहुबली ने जमाया विदेश मे भी अपना वर्चस्व, शाहरुख़ खान और भंसाली को  दी मात 

OMG : इतनी छोटी सी बात पर मंडप से भागी दुल्हन पढिये पूरी खबर....

OMG : इतनी छोटी सी बात पर मंडप से भागी दुल्हन पढिये पूरी खबर....
Image result for मंडप से भागी दुल्हन
पटना (3 अप्रैल): हमेशा कहा जाता है कि हमें शादी करने के लिए लड़की या लड़के का रंग नहीं बल्कि उसका दिल देखना चाहिए। पर असल जीवन में ऐसा होता नहीं है। यह बात आज हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बिहार में एक लड़के को उसका काला रंग भारी पड़ गया।

# वह लड़का बड़े अरमानों से घोड़ी पर बैठकर दुल्हन के घर के दरवाजे तक पहुंचा। उसके साथ ही उसके घरवालों और बारात की भी अच्छा स्वागत हुआ। उस समय चारों तरफ खुशी छाई हुई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि आगे जो होने वाला है वह लड़के और लड़की की जिंदगी बदल देगा।
# जैसे ही लड़का फेरे लेने के लिए बैठा, उसी समय लड़की ने उससे शादी करने के लिए मना कर दिया। लड़की का कहना था कि वह बहुत काला है। इतना कह कर वह घर से फरार हो गई। बेचारे दूल्हे का बुरा समय यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि दुल्हन के फरार होने के बाद उसके घरवालों ने दुल्हें और उसके परिवार को बंधक बना लिया, साथ ही उनके साथ मारपीट भी की। दूसरे दिन दोनों पक्षों में पंचायत हुई और जो भी खर्चा हुआ, उसका बटवारा करने के बाद उनको छोड़ा गया। दूल्हा और उसका परिवार दुखी मन से घर वापस आ गया।
# ये सारी घटना बखरी प्रखंड के सलौना निवासी इंदल कुमार के साथ हुई। बताया जा रहा है कि उसकी शादी  समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल के सिंहमा निवासी कुमकुम कुमारी की शादी विगत 23 अप्रैल को होनी थी।

हरियाणा :मंडप में दूल्हे ने की दहेज मांग,पंचायत ने भी सुनाया अनोखा फरमान...

हरियाणा :मंडप में दूल्हे ने की दहेज मांग,पंचायत ने भी सुनाया अनोखा फरमान...
Image result for मंडप में ही दहेज मांग बैठे दूल्हे राजा
चंडीगढ़ : सालों से दहेज के खिलाफ सरकारें अभियान चला रही हैं. इसे लेकर कानून भी काफी सख्त है और कई लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी हुई है. लेकिन, अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो लोभ से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला हरियाणा में सामने आया. लेकिन, इस घटना के एक अनोखा अंत भी हुआ.
इसके बाद दुल्हन के परिवारवालों ने उन दोनों को बंधक बना लिया
दरअसल, दूल्हे और उसके भाई ने मंडप में ही दहेज की मांग कर डाली. इसके बाद दुल्हन के परिवारवालों ने उन दोनों को बंधक बना लिया. वहीं जब मामला पंचायत के पास पहुंचा तो उन दोनों को सजा के तौर पर दुल्हन को जमीन का एक टुकड़ा देने को कहा गया है.
दुल्हे के परिवारवालों ने उसे अभी तक जमीन नहीं दी है
दुल्हन अभी तक अपने नए घर में नहीं गई है, क्योंकि दुल्हे के परिवारवालों ने उसे अभी तक जमीन नहीं दी है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना कल उस समय हुई जब राजस्थान के भरतपुर निवासी दूल्हे फरीद कुरैशी के परिवारवालों ने लड़की वालों से और दहेज की मांग की और उनके खिलाफ कुछ टिप्पणी भी की.
लड़कीवालों ने चार लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया
इसके बाद गुस्साए हुए लड़कीवालों ने चार लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया, जिसमें दूल्हा और दूल्हे का भाई भी शामिल था. प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद पंचायत की बैठक बुलाई गई और लड़की वालों ने लड़केवालों से चार बीघा जमीन दुल्हन के नाम करने को कहा.
शर्त लगायी कि ऐसा होने तक दुल्हन अपने ससुराल नहीं जाएगी
साथ ही शर्त लगायी कि ऐसा होने तक दुल्हन अपने ससुराल नहीं जाएगी. रविवार का दिन होने के कारण सरकारी कार्यालय बंद था, इसलिए कुरैशी से कहा गया कि वह दुल्हन के नाम जमीन कराने तक पंचायत के पास जमानत राशि के रूप में दस लाख रूपये जमा कराए.

अजब गजब: बेटे का अंतिम संस्कार, बाद में मिला जिंदा...

अजब गजब: बेटे का अंतिम संस्कार, बाद में मिला जिंदा...
ये वाकई अजब गजब घटना है जिसमें एक परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर देता है और अगले दिन बेटा जिंदा मिल जाता है। ये अजब गजब घटना यूपी के अमरोहा की है। यहां कटरा बख्तर इलाके में जगदीश सचदेवा रहते हैं जिनकी कपड़े की दुकान है। इनका एक बेटा है नरेश सचदेव। वो मानसिक रूप से कमजोर है और कपड़े की दुकान में बैठा रहता है। रविवार को किसी ने सूचना दी कि नरेश ने रेलवे स्टेशन पर खुदकुशी कर ली है या फिर वो रेल से कट गया। हैरान परेशान परिवार रेलवे स्टेशन पहुंचा और उसकी शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ईश्वर की मर्जी
अगले दिन पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। रिश्तेदार और परिचित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे थे। हर कोई कह रहा था कि होनी को कोई नहीं टाल सकता। ईश्वर की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती। अचानक कोई उनके घर पहुंचा और उसने बताया कि उनका बेटा नरेश तो रेलवे स्टेशन पर घूम रहा है और वो खुद देखकर आया है। बस फिर क्या था, अचानक किसी को विश्वास नहीं हुआ, फिर भी परिवार रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नरेश जिंदा था और रेलवे स्टेशन पर घूमता हुआ मिल गया।
वो कौन था
परिवार वाले उसे घर ले आए लेकिन अब उनकी ये समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वो कौन था, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस भी इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि आखिर ये शख्स कौन है। वो ट्रेन से क्यों कटा। इसे कहते हैं कि ईश्वर की मर्जी। एक परिवार जिसने अपने बेटे को मरा समझ लिया और उसका विधि विधान से अंतिम क्रिया कर दी। पूरे परिवार ने शोक मना लिया और ये सोच लिया कि अब उनका बेटा लौटकर नहींं आएगा लेकिन अगले दिन ही बेटा वापस आ गया।

भाई ऐसे थे असली नटवरलाल! इन्होंने तीन बार ताजमहल बेच दिया....

मिस्टर नटवरलाल का नाम सुना है? अरे वो फ़िल्म नहीं असली वाले नटवर लाल। हम बात कर रहे हैं श्री श्री श्री 1008 मिथलेश कुमार श्रीवास्तव जी की। इतनी इज्ज़त इन्हें इसलिए बक्श रहे हैं क्योंकि इन्होंने काम ही इतने महान किए हैं कि चोर भाईलोग इनकी पूजा करते होंगे। इनके बारे में पढ़ने के बाद आप कह सकते हैं कि ये हैं भारतीय चोरों के रोल मॉडल।


मिथलेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ “नटवरलाल” ने अपनी ज़िन्दगी में कई ऐसे काम किए जिन्हें करने के बारे में एक आम चोर सोच भी नहीं सकता। इन्होंने एक से एक बड़े बिज़नेसमैन को बेवक़ूफ़ बनाया है। ये कई जगहों और लोगों को बेच चुके हैं। इन्होंने कईयों को करोड़ों रुपियों की चपत लगाई है। और तो और ये भागने में बहुत माहिर थे। भाग-मिल्खा-भाग भी इनसे इनसेक्योर होते होंगे। पढ़ लीजिए इनके कारनामे जिन्हें पढ़कर आपको हंसी भी आएगी और आप हैरान भी रह जाएंगे।

1. वकील से ठग तक…

नटवरलाल ने बकायदा वकालत की पढ़ाई की थी और ये एक प्रोफेशनल वकील थे पर ये ठगने के बिज़नेस में इसलिए कूद पड़े क्योंकि अचानक ही इन्हें ये एहसास हुआ कि ये लोगों के दस्तख़त हूबहू कॉपी कर सकते हैं।


2. कभी राष्ट्रपति कभी उद्योगपति


मिथलेश जी ने राजेंद्र प्रसाद और धीरूभाई अम्बानी के नकली साइन करके भी लोगों को ठगा। तो इन्हें बिना किसी ताम-झाम के भारत का राष्ट्रपति बनने का भी सौभाग्य प्राप्त है। इन्होंने लगभग 50 अलग-अलग पहचान बना रखी थीं।

3. ताजमहल बेच डाला


इन्होंने कुछ विदेशियों को ताजमहल बेच दिया। सरकारी कर्मचारी का भेस बनाकर ये कईयों को ठग लेते थे। पर सोचने वाली बात ये है कि वो बेवक़ूफ़ कौन थे जो सोचते थे कि वो किसी देश के स्मारक खरीद सकते हैं?

4. सांसदों को भी बेच दिया

एक बार महानुभाव ने संसद भवन के साथ-साथ उसके सारे सांसदों को भी बेच दिया था। सोचिए जब उन खरीददारों ने इन लोगों को क्लेम किया होगा तो पुलिस वालों का क्या रिएक्शन रहा होगा…

5. 113 साल की सज़ा

श्रीवास्तव जी को 14 केसों में कुल मिलाकर 113 साल की सज़ा सुनाई गई पर ये जितनी बार पकड़े जाते उतनी बार भाग जाते थे। इन्होंने कभी अपनी सज़ा पूरी नहीं की और मुश्किल से 20 साल ही जेल में गुज़ारे वो भी लगातार नहीं।

6. 84 साल की उम्र में मैराथन

ये आखिरी बार 84 साल की उम्र में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पुलिस से चंगुल से निकलकर दनदनाते हुए भाग निकले। आज भी भारत के बुज़ुर्ग इनकी सेहत के राज़ जानने की कोशिश में जुटे हैं।

7. मरने का नाटक…


इनके भाई कहते हैं कि इनका अंतिम संस्कार उन्होंने 1996 में ही कर दिया था। पर नटवरलाल के वकील कहते हैं कि वो 2009 तक ज़िंदा थे। मतलब मरने का नाटक करने में इन्होंने एकता कपूर के सीरियलों को भी पीछे छोड़ दिया?



8. रॉबिनहुड श्रीवास्तव

सीवान, बिहार में अपने गांववालों के लिए ये किसी रॉबिनहुड से कम नहीं थे। जब ये जेल में नहीं होते थे तो ये गांव के गरीबों में अपने पैसे बांट दिया करते थे।


9. मूर्ति लगेगी इनकी

…इनके गांववाले आज भी इनसे बेहद प्यार करते हैं और जल्द ही वहां इनकी एक मूर्ति लगने वाली है। आज से पहले इस देश में किसी ठग की मूर्ति नहीं लगी होगी।


10. बॉलीवुड भी हुआ इंस्पायर


आम लोगों के साथ-साथ अपना बॉलीवुड भी इनसे बहुत इंस्पायर हुआ, मिस्टर नटवरलाल जैसी फ़िल्में इनके ऊपर बनीं और लोगों ने खूब पसंद भी कीं। अमिताभ बच्चन से लेकर इमरान हाशमी जैसे कलाकारों ने भी इनके किरदार को निभाया है।

दुनिया के 10 अजीबोगरीब होटल्स, अाप देखकर हो जाएंगे हैरान!

दुनिया में बहुत कुछ ऐसा है जो विचित्र है, अनूठा है और दर्शनीय है। अब अाप इन होटलों को ही ले लीजिए, जब आप इन्हें देखेंगे तो ये आपको होटल तो किसी भी एंगल से नहीं लगेंगे लेकिन ये हैं होटल ही। इनमें किसी की डिजाइन क्रेन जैसी है तो किसी की टावर जैसी। कोई जहाज की आकृति वाला है तो कोई फुटबॉल जैसा। 

कुल मिला कर ये कि ‘होटल’ शब्द सुनते ही आपके दिमाग में जो छवि उभरती है उससे तो इनमें से कोई भी मेल नहीं खायेगा। तो आइए जरा एक बार देखिए इन तस्वीरों को जिनहे देख कर आप भी धोखा खा जाएंगे।

1. अमरीका (America)



येकोई क्रेन नहीं बल्कि अमरीकी प्रांत फ्लोरिडा के एम्सटर्डम में स्थित ‘दी फ्लोरिडा क्रेन होटल’ है। ख़ास बात ये कि इस होटल में बुकिंग के लिए सिर्फ 3 सूट्स ही उपलब्ध हैं।


2. चीन (China)



ये है चीन का शेरेटन हुजहू हॉट स्प्रिंग रिसॉर्ट जो रात में होने वाले शानदार लाइट शो के लिए प्रसिद्ध है।


3. पार्ट्स माउथ, इंग्लैंड (Parts Mouth, England) 


यूरोप देश में इसे टावर या राडार समझने की भूल मत करीएगा, ये चेक गणराज्य स्थित ‘होटल जेस्टेड’ है।


4. जापान (Japan)



ये है क्योटो (जापान) स्थित होटल 9 आवर्स कैप्सूल होटल जिसमें कैप्सूल जैसे छोटे आकार के हाइटेक रूम्स हैं, जिसमें एक ही व्यक्ति सो सकता है।


5. साउथ कोरिया (South Korea)



ये कोई पानी का जहाज नहीं बल्कि साउथ कोरिया के डोंगहाए सिटी में स्थित सन क्रूज रिजॉर्ट है।


6. ब्रिटिश कोलंबिया (British Columbia)



ये है फ्री स्पिरिट स्फेयर्स जो क्वलिकम बीच, ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित होटल है। प्रकृति प्रेमी लोग इस होटल को काफी पसंद करते हैं।



7. अलास्का (Alaska in US State) 


ट्रेन की थीम पर बना ये होटल दी ऑरोरा एक्सप्रेस है जो फयरबैंक्स, अलास्का में स्थित है।



8. अमरीका (America)



ये है विगवाम मोटेल (हॉलब्रूक, एरिजोना)। इन कमरों को तीपी कहते हैं जिसका मतलब होता है ‘छोटा झोपड़ीनुमा कमरा’। यह अमेरिका की मूल संस्कृति से प्रभावित होकर बनाए गए हैं। अमेरिका के फ्रेंक रेडफोर्ड ने 1930 से इसे बनाना शुरू किया था।



9. बेल्जियम (Belgium)



ये घोड़े जैसी दिखने वाली चीज दरअसल होटल ला बिलाडा डेस ग्नोमेस है जो डर्बी, बेल्जियम में स्थित है। विचित्र से दिखने वाले इस होटल में 10 गेस्टरूम्स हैं।



10. कोस्टरिका (Kostrika)



कोस्टरिका के जंगल में एक विंटेज 1965 बोइंग 727 प्लेन में होटल बना दिया गया है। होटल कोस्टा वेरडे के ऑनर्स ने इस एयरक्राफ्ट खरीदकर एन्टोनियो नेशनल पार्क में ले आए और इसे होटल में तब्दील कर दिया। यहां से महासागर और जंगल का शानदार नजारा दिखाई देता है।

दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिजो में से एक, - क्या आप चला चकते है यंहा गाड़ी....

दुनियाभर में कई ऐसे खतरनाक ब्रिज मौजूद हैं, जिनसे गुजरने का मतलब मौत को दावत देने जैसा है। बावजूद इसके, कुछ लोग एडवेंचर की खातिर तो कुछ लोग मजबूरी में सफर के दौरान ऐसे ब्रिज का उपयोग करते हैं। ऐसा ही एक खतरनाक ब्रिज रूस के ट्रांस-बैकाल क्षेत्र में भी है, जिसका नाम कुआनडिंस्की ब्रिज है।



आपको जानकर हैरत होगी कि रूस के विटिम नदी पर बने इस ब्रिज के किनारे कोई रेलिंग मौजूद नहीं है। साथ ही, 570 मीटर लंबे इस ब्रिज की चौड़ाई कई जगहों पर महज 2 मीटर यानी 6.5 फीट ही है। इस कारण से इससे गुजरने के दौरान लोगों की सांसें हलक में अटकी रहती है। बावजूद इसके लोग मजबूरी में इस ब्रिज से गुजरते हैं। हालांकि, एक मामूली-सी गलती से इस पुल को पार करने में किसी की जान भी जा सकती है।



बता दें कि विटिम नदी ठंड के दौरान पूरी तरह से बर्फीली नदी में बदल जाती है। ऐसे में इस ब्रिज से सफर करना और रिस्की हो जाता है, लेकिन लोग कार, जीप और ट्रकों के साथ भी इसे पार करते हैं। 




ये ब्रिज लोहे और पुरानी लकड़ियों से बना है, जो बैकाल-अमूर मेनलाइन से जुड़ता है। हालांकि, सरकार इस रास्ते को आधिकारिक पथ नहीं मानती, इस कारण से पिछले 30 सालों से इसकी मरम्मत भी नहीं हुई है।









देखे वीडियो :- 





Source : odditycentral