आरा -:उससे बदकिस्मत कौन होगा जिसकी शादी के दिन जयमाल के कुछ सेकेंड्स बाद ही उसके पति को गोली मार दी जाए। ऐसा ही एक मामला भोजपुर के आरा से आया है, जहां एक शादी सिर्फ 120 सेकेंड्स तक चली। जयमाल के बाद कातिल दूल्हे का कत्ल कर फरार हो गया। अब दोनों ही परिवारों में मातम पसरा है।
# शादी के 120 सेकेंड बाद एक कातिल दूल्हे को पीछे से गोली मारकर फरार हो गया। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई। जिस लड़की ने अपने पति के नाम की मेंहदी अपने हाथों में रचाई थी वो 120 सेकेंड के अंदर ही विधवा हो गई। ये हैरान करने वाला मामला भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना के पीलापुर गांव से आया है। यहां के रहने वाले सिनेश्वर महतो की बेटी सुषमा कुमारी की मांग भरने से पहले ही सुहाग उजड़ गया। अब दोनों ही घरों में मातम पसरा है। दुल्हन ने लाल जोड़ा तो उतार दिया, लेकिन उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। लड़की के पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
# वहीं दूसरी तरफ़ अपने घर का इकलौता चिराग सुधीर कुमार अपनी बूढ़ी मां को इकलौता छोड़ गया। कुछ साल पहले उसके पिता का देहांत हो चुका है। घर को नई-नवेली दुल्हन आने का इंतज़ार था, लेकिन आई तो अपने बेटे की मौत की ख़बर। लड़के के मामा कहते हैं कि कोई पीछे से गोली मारकर भाग गया।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: