![]() |
| सोशल मीडिया पर ‘सैफीना’ की इस पसंद की खासी आलोचना देखने का मिली है। |
भारत के मुगल साम्राज्य का संस्थापक बाबर भी तैमूर का ही वंशज था।
पाकिस्तानी मूल के लेखक, चिंतक और कमेंटेटर तारिक फतेह ने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को ‘अनपढ़ और जाहिल’ बताया है। करीना और सैफ अली खान मंगलवार को एक बेटे के माता-पिता बने हैं। बच्चे का नाम ‘तैमूर अली खान’ रखा गया है। तारिक ने ट्विटर पर करीना के एक फैन पेज को टैग करते हुए लिखा, ”या तो तुम जाहिल हो या फिर अकड़ू करीना। अपने बेटे का नाम तैमूर रखकर तुमने यह तय कर दिया है कि उसे भारतीयों का नरसंहार करने वाले से जोड़ा जाएगा।” सोशल मीडिया पर ‘सैफीना’ की इस पसंद की खासी आलोचना देखने का मिली है। ट्विटर पर हजारों लोग सैफीना को बधाई दे रहे हैं मगर बड़ी संख्या उनकी है जो ‘तैमूर’ नाम को लेकर कई लोग विवाद पैदा कर रहे हैं। करीना और सैफ के लिए ट्विटर पर मौजूद लोगों में जितना प्यार और उत्साह दिखाई दिया, उससे कहीं ज्यादा ज्यादा गुस्सा दिखाई दे रहा है। सैफ और करीना के फैन्स उनकी तरफ से बच्चे के नाम को लेकर अपने तर्क दे रहे थे। उनका कहना था कि तुर्की भाषा में तैमूर का मतलब ‘लोहे की तरह’ होता है। इसलिए यह नाम चुना गया है।
तैमूरलंग इतिहास में एक खूनी योद्धा के तौर पर मशहूर था। तैमूर ने 14वीं शताब्दी के अंत में हिन्दुस्तान (दिल्ली की सल्तनत) पर हमला किया था। उसे लाखों गैर-मुस्लिमों को कत्ल करवा देने का दोषी माना जाता है। उसने महान तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। उसका राज्य पश्चिम एशिया से लेकर मध्य एशिया होते हुए भारत तक फैला था। बरलस तुर्क खानदान से पैदा हुए तैमूर की गिनती संसार के महान और निष्ठुर विजेताओं में की जाती है। उसका पिता तुरगाई बरलस तुर्कों का नेता था।
भारत के मुगल साम्राज्य का संस्थापक बाबर भी तैमूर का ही वंशज था। 14वीं शताब्दी में उन्होंने युद्ध के मैदान में कई देशों की जीता। कहते हैं कि तैमूरलंग को अपने दुश्मनों के सिर काटकर जमा करने का शौक था। तैमूरलंग का जन्म समरकंद में 1336 में हुआ था। ये इलाका अब उजबेकिस्तान के नाम से मशहूर है। उसने 1398 में दिल्ली पर भी राज किया था।
तैमूर को नर-मुंडों के बड़े-बड़े ढेर लगवाने में मजा आता था। पूर्व में दिल्ली से लगाकर पश्चिम में एशिया-कोचक तक उसने लाखों आदमी कत्ल कर डाले और उनके कटे सिरों को स्तूपों की शक्ल में जमवाया।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates


0 comments: