वैसे तो दुनिया में न जाने कितने ही रहस्य छुपे हुए हैं और न जाने कितनी ही रोचक और अद्भुत जगह हैं जो अपने आप में ही बेमिसाल और अलौकिक होती हैं। कई ऐसी जगह हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। लोग ऐसी जगहें जाना पसंद भी करते हैं। दुनिया में ऐसा ही एक प्लेस चीन के ‘तियानमेन माउंटेन है’ पर बनी गुफा है, जो वहां का फ़ेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन है। दरअसल, 1518 मीटर ऊंचे (लगभग 5 हजार फीट) इस पहाड़ पर दुनिया की सबसे ऊंची गुफा है जिसे ‘स्वर्ग का दरवाज़ा’ भी कहा जाता है।
स्वर्ग का दरवाजा
दरअसल 253 ईस्वी के आस-पास पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट गया, जिससे इस गुफा का निर्माण हुआ था। इसकी लंबाई लगभग 196 फीट, ऊंचाई 431 फीट तथा चौड़ाई 187 फीट है। 5 हज़ार फीट की ऊंचाई पर होने की वजह से ये गुफा बादलों के बीच घिरी रहती है, जिसे देखकर मानो लगता है कि आप स्वर्ग में आ गए हों, शायद इसी कारण से लोग इसे ‘स्वर्ग का दरवाज़ा’ कहने लगे।
999 सीढ़ियां चढ़ कर पंहुचा जा सकता है

यहां जाने के लिए सड़क के अलावा केबल वे का उपयोग भी कर सकते हैं। दुनिया के सबसे लंबे (24459 फीट) और ऊंचाई पर बने इस केबल वे का नाम ‘गिनीज़ बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी दर्ज है। केबल वे और सड़कों से उतरने के बाद लोग 999 सीढ़ियां चढ़कर गुफा तक पहुंचते हैं। ‘ताओ फिलॉसिफी’ के मुताबिक, ये 999 स्टेप सुप्रीम नंबर है और सम्राट का प्रतीक है।
वाटरफॉल जो 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था

बताया जाता है कि 20वीं शताब्दी में तियानमेन माउंटेन के पास एक वाटरफॉल भी था, जो कि सिर्फ 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था। इसके बाद गायब हो जाता था। वहीं, इस माउंटेन के बारे में ये भी कहा जाता है कि यहां पर काफी खज़ाने छुपे हुए हैं। इसे ढूंढने की कोशिश भी कई लोगों ने की, लेकिन वे असफल रहे। यहां बौद्ध मठ भी है।
देखिए कुछ खूबसूरत तस्वीरें

loading...
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: