
बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए के कर्जदार शराब कारोबारी विजय माल्या की 8 लग्जरी कारें नीलाम होने जा रही हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इन सभी कारों का कुल बेस प्राइस लगभग 14 लाख रुपए रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी कारों में सबसे कम कीमत में बिकने वाली कार का ऑफर प्राइस 90 हजार रखा गया है।
जानिए सभी कारों के ऑफर प्राइस…
टोयोटा इनोवा का ऑफर प्राइस 2.50 लाख रुपए रखा गया है। वहीं, टोयोटा कोरोला का ऑफर प्राइस है 2.20 लाख रुपए। होंडा सिटी ZX मॉडल का ऑफर प्राइस 2 लाख और EXI मॉडल का 2 लाख रुपए।
होंडा सिविक का प्राइस 1.80 लाख रुपए। हुंडई एलेंट्रा 1.30 लाख रुपए और होंडा सिटी EXI एक लाख रुपए। सबसे कम ऑफर प्राइस हुंडई ज़िप ड्राइव 90 हजार रुपए।
550 आरएस स्पाइडर पोर्शे की वर्ल्ड क्लास रेसिंग कार है। रेसिंग वर्ल्ड में इसका शानदार इतिहास रहा है। माल्या ने इसे 1998 में खरीदा था।तब से यह विजय माल्या के प्राइवेट कलेक्शन में है।
जगुआर ई टाइप सीरिज 3 को साल 1971 में पेश किया गया था। इसमें 5.3 लीटर वी12 का इंजन है। यह कार 272 की हॉर्सपावर की क्षमता रखती है। यह कार अपने डिजाइन के लिए भी काफी पॉपुलर रही है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: