loading...

जानिए :चेहरे की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए अपनाये कोन से देसी नुस्खें!..


नई दिल्ली।  चेहरे पर जरा सा ध्यान मन में खूबसूरती का अहसास भर देता है। आपकी त्वचा का रोम-रोम हो प्यारा-प्यारा और छू लेने पर त्वचा लगे रेशम सी मुलायम। आप अपने रसोईघर की कुछ वस्तुओं का उपयोग करें और पायें साफ सुन्दर कोमल त्वचा। जरूरत है तो बस थोड़ा ध्यान देने की और उनका सही ढंग से इस्तेमाल करने की।
चेहरे की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए कई देसी नुस्खें हैं। आईये कुछ देशी नुस्खें पर डालते है एक नजर।
◆ मलाई और सेब का रस मिलाकर चेहरे पर लगायें। 20 मिनट बाद पानी से धो डालें और पायें कोमल चेहरा। मलाई, नीबू का रस, शहद बराबर मात्रा में लेकर चेहरे पर गर्दन व हाथों पर लगायें। सूखने पर रगड़कर निकालें। फिर पानी से धो डालें और पायें खूबसूरत व साफ त्वचा।
◆ संतरे के सूखे छिलके के पाउडर में अंडा मिलाकर लगायें। चेहरा साफ तो होगा ही,साथ में मुंहासों से भी छुटकारा पायेंगे। संतरे केछिलके के पाउडर में शहद, मलाई मिलाकर उबटन तैयार करें। त्वचा को साफ व सुन्दर बनाने में सहायक है। संतरे के रस को जौ, मलका के पाउडर में मुलतानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार करें। 20 मिनट बाद धो डालें। इससे चेहरे पर निखार आता हैं।
◆ मुलतानी मिट्टी,नीबू या संतरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगायें। सूखने पर धो डालें और पायें साफ सुन्दर त्वचा। मूली का रस चेहरे पर नियमित रूप से लगायें। झाइयां कम होंगी। मूली का रस व मक्खन मिलाकर लगायें। झाइयां तो कम होंगी ही, साथ ही झुर्रियों से भी राहत पायेंगे। मूली के रस में मलाई मिलाकर लगायें। ब्लीच का काम करेगा।
◆ चेहरे पर क्रीम लगाते उसमें 3-4 बूंदें नीबू के रस की मिलाकर लगायें। इससे चेहरे की गंदगी तो निकलेगी ही, साथ में मुहांसों से बचाव होगा। बेसन, अंडा, नीबू का रस मिलाकर लगायें। मुंहासों से राहत पायेंगे। साथ में त्वचा में कसाव भी आयेगा। बेसन, अंडा, टमाटर का गूदा, मैदा मिलाकर चेहरे पर लगायें। चेहरा साफ होगा और आप पायेंगे खूबसूरत त्वचा। खीरे का रस, नीबू का रस एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगायें। रंग साफ होगा व दागों से राहत पायेंगे।
◆ कच्चा दूध, हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगायें। रंग साफ होगा। चंदन पाउडर, गुलाब जल व मुलतानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगायें। रंग साफ होगा। चावल का आटा और जौ का आटा मिलाकर उसमें अंडे का पीला भाग डालकर चेहरे पर लगायें। पायें चेहरे पर नयी चमक। त्वचा में कसाव आयेगा और चेहरा निखर जाएगा।
◆ जौ, मलका मसूर की दाल का पाउडर मिलाकर दो चुटकी मैदा मिलाकर उसमें संतरे का रस मिलाकर पैक तैयार करें और चेहरे पर लगायें। दाग धब्बे दूर होंगे व रंग साफ होगा। जौ का आटा, चने का आटा, दूध पाउडर, खीरे के रस में मिलाकर चेहरे पर लगायें।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: