
वैसे तो घड़ियां वक्त बताती हैं, लेकिन कुछ घड़िया सिर्फ वक्त ही नहीं बताती बल्कि व्यक्ति का स्टैंडर्ड भी बताती हैं। ये घड़ियां आम घड़ियों से थोड़ी अलग होती हैं। इन्हें पहनने वाला आम लोगों की भीड़ से अलग दिखता हैं और दिखे भी क्यों ना इनकी कीमत और इनकी चमक है ही सबसे जुदा। दुनियाभर में महंगी डिजाइनर घड़ी के लाखों दीवाने हैं। आइए जानते है दुनिया की 10 सबसे महंगी और स्टाइलिश घड़ियों के बारे में।
10.Montblanc Heritage Spirit Orbis Terrarum
इस घड़ी की कीमत करीब 4 लाख रुपए से शुरू होती है और 12 लाख रुपए तक घड़ी गोल्ड एडिशन में मिलती है। ये घड़ी सभी 24 टाइम जोन में शानदार प्रदर्शन करती है।
9.IWC Portugieser Annual Calendar

IWC कंपनी की ओर से हाल ही में इस घड़ी को लॉन्च किया गया। इस घड़ी में एनुअल कैलेंडर भी शामिल है। इस घड़ी की कीमत करीब 11 लाख रुपए है।
8.Van Cleef & Arpels Cadenas

इस घड़ी को टॉप क्लास ज्वैलरी में शुमार माना जाता है। घड़ी की कीमत 12 लाख रुपए है।
7.Lange and Sohne Saxonia Dual Time

ये घड़ी सुबह या शाम के बारे में सूचित करती है। घड़ी की शुरुआती कीमत 13 लाख 75 हजार रुपए है।
6.Parmigiani Fleurier Tonda 1950 Squelette

ये घड़ी दिखने में भी बेहद खूबसूरत है। पतले डायल और स्टाइलिश डिजाइन की इस घड़ी की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। ये घड़ी महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है।
5.Richard Mille Caliber RM 019 Celtic Knot Tourbillon

वक्त के साथ आपका भी क्याल रखती है घड़ी। इस घड़ी की कीमत 2 करोड़ 90 लाख रुपए है। ये घड़ी नुकसानदायक एनर्जी को दूर रखने का भी काम करती है।
4.Piaget Emperador Temple

चौकानें वाली है इसकी कीमत। इस घड़ी की कीमत 21 करोड़ 87 लाख रुपए है। इस घड़ी में टॉप क्लास के डायमंड्स इस्तेमाल किए गए हैं। घड़ी में करीब 481 डायमंड्स इस्तेमाल किए गए हैं।
3.Louis Moinet Meteoris

इस घड़ी की खूबसूरती तो देखते ही बनती है। अद्भुत घड़ियों में शामिल लुईस मोइनेट घड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है। इस घड़ी के कुछ पुर्जे पृथ्वी पर नहीं पाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अंतरिक्ष से इकट्ठे किए पुर्जों से इस घड़ी को बनाया जाता है। इस घड़ी कीमत 28 करोड़ 71 लाख रुपये है।
2.The Hublo

इस घड़ी की कीमत सुनकर हैरान रह जाते हैं लोग। द हबलोट की कीमत करीब 31 करोड़ रुपए है। इस वॉच में करीब 1200 डायमंड्स लगे हुए हैं। ये डायमंड्स 140 कैरेट के हैं।

1.Patek Philippe Henry Graves Supercomplication
इस घड़ी को दुनिया की सबसे महंगी घड़ी माना जाता है। इस घड़ी की कीमत करीब 68 करोड़ रुपए है। ये एक पॉकेट वॉच है, जिसे सुपरकॉम्पिलिकेटेड के नाम से जाना जाता है। ये 500 ग्राम की है।
0 comments: