
दुनियाभर में अजीबो-गरीब चीजें करने वाले कई लोग मौजूद हैं। ऐसा ही एक अजीब कार्यक्रम मनाया जाता है रूस में। रूस के बेरेजनीकी शहर में लोग मोस्कीटो फेस्टीवल मनाते हैं। इसी कार्यक्रम में 9 साल की Irina Ilyukhina ने रुस के जंगलों में बिना कपड़ो के घूमकर खुद को लगभग 43 बार मच्छरों से कटवाया। जंगलों में घूमकर बच्चों को जामुन इकठ्ठा करने थे।
सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें जीतने के लिए सबसे टेस्टी मतलब स्वादिष्ट भी बनना था। इसके लिए उन्हें सबसे ज्यादा बार मच्छरों से डंक लगवाने थे। जंगल से बाहर आने पर उसके शरीर पर 43 बार मच्छरों के काटे के निशान थे। मच्छरों से कटवाने के दर्द के बाद उसने 'टेस्टीएस्ट गर्ल' प्रतियोगिता जीत ली। उसे पुरस्कार में एक चीनी मिट्टी का कप मिला। 2013 में हुई इस प्रतियोगिता में विजेता ने 100 से अधिक मच्छर से काटवाया था।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: