भोपाल. राजधानी भोपाल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़के ने अपनी मंगेतर द्वारा जिंदगी बर्बाद कर देने जैसी धमकियों से परेशान होकर सुसाइड करने की बात कही है। सबसे अहम बात है कि दाेनों की शादी 4 दिन बाद ही हाेने वाली है। लड़का ने मां के नाम अपना दर्द एक लेटर में बयान किया है और घर से गायब चुका है। फैमिली और पुलिस उसकी तलाश कर रहे हैं।
प्यार में आधी रात लड़के के घर पहुंच जाती थी लड़की...
गांधी नगर थाने के सेंट्रल जेल कैंपस में रहने वाले 26 साल के राजीव शर्मा की शादी 01 फरवरी को अशोका गार्डन में रहने वाले एक परिवार में तय हुई। बीती 28 जनवरी की शाम 6.30 बजे से राजीव लापता है। अपने दोनों मोबाइल भी घर छोड़ गया। देर रात ड्यूटी से घर लौटी मां ने पहले तो जेल कॉलोनी में ही उसकी तलाश की। देर रात तक वह नहीं मिला तो अगले दिन गांधी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। साथ ही, पुलिस को कुछ कागज भी सौंपे हैं, जिनमें राजीव ने घर छोड़ने की तकलीफ बयां की है। राजीव की मां ऊषा शर्मा का कहना है कि उसके बेटे को बार-बार धमकियां दी जा रही थी कि शादी के बाद तुझे बर्बाद कर दूंगी। घर टूटने के डर से बेटा डरा हुआ था।
फेसबुक पर हुई दोस्ती ऐसे नजदीकियों में बदली राजीव की मंगेतर ने बताया कि दोनों की दोस्ती 2013 में फेसबुक पर हुई थी। उस वक्त दोनों मॉडलिंग करते थे। फेसबुक बातों का दौर शुरू हुआ और 06 महीने के अंदर दोस्ती डेट में तब्दील हो गई। दोनों के मिलने का सिलसिला नजदीकियों में बदल गया। दोनों एक-दूसरे को इतना पसंद करने लगे कि अगर चंद मिनटों के लिए भी राजीव का फोन बंद हो जाए तो लड़की परेशान हो जाती थी। कई बार तो वह राजीव से मिलने के लिए उसके घर रात 12 बजे बिना बताए पहुंच जाया करती थी। राजीव अगर यह कहता कि मैं कुछ काम कर रहा हूं तो उसकी मंगेतर उससे नाराज हो जाया करती थी। यह बात राजीव की मां ऊषा शर्मा को पता लगी तो उन्होंने पहले तो नाराजगी जाहिर की। जब राजीव की मां ने शादी से इनकार कर दिया तो मंगेतर ने अशोका गार्डन थाने में शिकायती आवेदन दिया। आनन-फानन में 8 मई 2016 को राजीव की मां लड़की के घर पहुंची और गोदभराई की रस्म पूरी की। 16 दिसम्बर को उसकी सगाई हो गई। यह तय हुआ कि आने वाले नए साल में दोनों की शादी कर दी जाएगी।
गांधी नगर थाना के टीआई पंकज मुकाती ने बतया कि राजीव और उसकी मंगेतर की शादी होना है। दोनों का आपसी विवाद है। राजीव की सीडी को सुनकर यह पता चला है कि उसे एमपी नगर में किसी के साथ मंगेतर ने देख लिया था। इसके चलते दोनों में विवाद हो गया है। राजीव की तलाश की जा रही है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: