नई दिल्ली। फ्रांस में रहने वाली एक महिला अपने मृत प्रेमी की आत्मा के साथ ब्याह रचाने जा रही हैं। जी हां, ऐसी बातों पर यकीन करना तो थोड़ा मुशिकल है। लेकिन यह सच है। फ्रांस निवासी पासकेल नामक इस महिला कोअपने मृत प्रेमी से शादी की इजाजत वहां के कानून ने दे भी दी। हालांकि, महिला के इस निर्णय का खूब विरोध हुआ था। लेकिन, जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो वहां के कानून ने महिला को शादी रचाने की आज्ञा दे दी। दरअसल महिला जिस इंसान की आत्मा से शादी करने जा रही है वो उसका मंगेतर ही था और करीब 6 साल पहले ये दोनों ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे।
लेकिन हार्ट अटैक आने के कारण मंगेतर की मौत हो गई थी। तभी महिला ने उसकी आत्मा से शादी करने का निर्णय किया और मरे हुए मंगेतर से शादी करने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी। लेकिन कोर्ट इसके लिए तैयार न था। लेकिन, महिला की जिद के आगे कोर्ट को झुकना पड़ा और निर्णय महिला के पक्ष में दिया। हालांकि, इससे पहले भी ऐसा हो चुका है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: