loading...

जानिए! अब अंगूठा बतायेगा है आपका "भविष्य" केसे.....

नई दिल्ली। अंगूठा भी व्यक्ति के स्वभाव ओर उसके भविष्य के विषय में बता सकता है। इसके लिए अंगूठे का अध्ययन करना होता है। अंगूठा तीन भागों में बंटा होता है।
– अगर आपका पहला भाग लंबा है तो इसका मतलब आप अच्छी इच्छा शक्ति वाले हैं और किसी पर निर्भर नहीं होते। ऐसे अंगूठे वाले लोग अपने काम को पूरी स्वतंत्रता के साथ करना पसंद करते हैं और उन्हें सफलता भी मिलती है। उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है।
– जिन लोगों के अंगूठे के पहले भाग पर आड़ी रेखाएं होती हैं उनके जीवन में महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों के पास कभी पैसे की कमी नहीं होती।
– जिन लोगों के अंगूठे के पहले भाग में बहुत बड़ी रेखाएं है, इसका मतलब वह ईमानदार और भरोसेमंद है।
– जिन लोगों के अंगूठे के पहले भाग पर तीन खड़ी रेखाएं होती हैं, उनकी इच्छा शक्ति काफी प्रबल होती है और उनका दिमाग भी तेज होता है।
– हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का सामान्य से छोटा अंगूठा होता है, वह लोग निर्बल हो सकते हैं। ऐसे लोगों की काम करने की क्षमता काफी कम होती है।
– जिनके अंगूठे के पहले भाग पर क्रॉस का निशान होता है, वह बहुत खर्चीलें होते हैं।
– जिनके अंगूठे का दूसरे भाग ज्यादा लंबा होता है उसमें तर्क शक्ति होती है। तर्क शक्ति की वजह से वे दिमाग से बहुत तेज होते हैं।
– जिनके अंगूठे के दूसरे भाग पर गोल सा निशान है, वह व्यक्ति बहुत बहस करने वाला होता है।
– जिन लोगों के अंगूठे के दूसरे भाग पर तीन खड़ी रेखाएं है, वह व्यक्ति विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाला होता है।
– अगर अंगूठे के दूसरे भाग पर जाली का निशान बना हो तो वह वयक्ति चरित्र का अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे लोग बेईमान भी हो सकते हैं।
– हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जो लोग बुद्धिमान और चतुर होते हैं, उनका अंगूठा सुंदर और आकर्षक होता है। ये लोग किसी भी काम को चतुराई के साथ सम्पन्न करते हैं और लाभ भी कमाते हैं।
– जिनके अंगूठे सामान्य से ज्यादा लंबे और हथेली के साथ मजबूती से जुड़े होते है, वह सर्वगुण संपन्न होते है। ऐसे लोगों में घर-परिवार और समाज के बीच घुल-मिलकर रहने के गुण होते हैं।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: