नई दिल्ली। आज के दौर में जब औरतों और मर्दों को बराबर का अधिकार दिया गया है और अब कोई किसी का गुलाम नहीं, वहीं कुछ देशों में महिलाओं को दबाकर रखा जाता है। ऐसे बहुत से देश हैं, जहां पर महिलाओं को अभी भी पुरुषों के बराबर हक नहीं मिले और आपने ऐसा सुना भी होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां पुरुषों को जानवर की तरह समझा जाता है और महिलाएं जहां पर राज करती है।
शासन महारानी का
इस देश को ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’ के नाम से जाना जाता है। ‘वुमन ओवर मेन’ मोटो वाले इस देश का शासन भी महिला के हाथ में है। ये देश 1996 में यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से बना था। इस देश की रानी पैट्रिसिया-1 है, जिसका यहां राज चलता है। महारानी का चेहरा आज तक बाहरी दुनिया में किसी ने नहीं देखा है।
पुरुष गुलाम
यहां की मूल नागरिक सिर्फ महिलाएं ही हैं और पुरुषों को जानवर ही समझा जाता है।
यहां पुरुषों को महिलाएं गुलामी के लिए ही रखती हैं। गुलाम को अगर शराब पीना होता है तो वो पहले मालकिन के पैरों पर डाली जाती है और इसके बाद ही गुलाम उसे पी सकता है। उस महिला को ही यहां पर नागरिकता दी जाती है, जिसके पास कम से कम एक पुरुष नौकर हो।
इस देश की दिलचस्प बातें
चेक रिपब्लिक में स्थित इस देश का अपना झंडा, करेंसी, पासपोर्ट और पुलिस फोर्स है। इस देश के निर्माण में दो मिलियन डॉलर की लागत आई थी। 3 हेक्टयर की जमीन पर बने इस देश की राजधानी ब्लैक सिटी है।
महारानी के लिए खास कुर्सी
इस अनोखे देश में दूसरे देश से आने वाले पुरुषों को रानी के बैठने के लिए सोफा बनना पड़ता है, जिस पर वह बैठती हैं। इस देश की नागरिकता चाहने वाली महिलाओं के लिए कुछ नियम बने हुए हैं।
0 comments: