नई दिल्ली। यह तो आपने भी देखा होगा कि कई बार बिल्ली रास्ता काट जाने की वजह से लोग रुक जाते हैं, या फिर रास्ता ही बदल लेते हैं। इस तरह के अंधविश्वास कई जगहों पर आम हैं। एक ऐसा ही अंधविश्वास है लाल स्याही से लिखने को लेकर।
ये सच है कि दुनिया में एक ऐसा देश है जहां लाल स्याही से लिखना मना है। दरअसल यहां के लोगों का मानना है कि लाल स्याही से जिसका नाम लिखा जाता है उसकी मृत्यु हो जाती है। आइए आपको बताते हैं कि यह कौन सा देश है। दक्षिण कोरिया ही वह देश है जहां लाल रंग से स्याही से लिखना मना है।
इसी अंधविश्वास के कारण यहा लोग लाल रंग की कलम को बच्चों से भी बचा कर रखते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि जब लाल पेन से किसी का नाम लिखा जाता है तो उसकी मौत हो जाती है। इसी अंधविश्वास के चलते लोग कभी लाल पेन का इस्तेमाल नहीं करते।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: