सम्बन्ध मात्र चरमोत्कर्ष और चरमानंद की प्राप्ति के लिए नहीं है। जैसा कुछ लोग हैं कि यह दो पल का सुख है, ऐसा भी नहीं है। सम्बन्ध करने के आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइए जानते हैं कि सम्बन्ध से हमारे स्वास्थ्य को क्या क्या लाभ होते हैं?
सम्बन्ध करने के स्वास्थ्य लाभ
1. बेहतर इम्यून सिस्टम
जो लोग नियमित रूप से सम्बन्ध करते हैं, वह न करने वालों की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं। जिससे उन्हें ऑफ़िस से छुट्टी लेने की ज़रूरत कम पड़ती है और मेडिकल ख़र्च में कटौती होती है। विल्क्स विश्वविद्यालय, पेनसिल्वेनिया के एक रिसर्क के मुताबिक़ सप्ताह में कम से कम दो बार संभोग करने से शरीर मे इम्यूनिटी बढ़ जाती है और एंटीबॉडीज़ ज़्यादा बनने लगते हैं।
2. स्वस्थ यौन इच्छा
जो लोग अधिक सम्बन्ध करते हैं, उनकी कामुकता स्वस्थ रहती है। विशेषकर महिलाओं में सम्बन्ध करने के बेहतर परिणाम देखे गये हैं। डॉ० लॉरीन श्ट्राइशर बताती हैं कि जो महिलाएं सम्बन्ध करती हैं उनकी योनि में रक्त संचार सुचारू बना रहता है और योनि सम्बंधित बिमारियाँ कम होती हैं।
3. स्वस्थ मूत्राशय
loading...
ऐसा देखा गया है कि अपने जीवन में 30 फ़ीसदी महिलाओं को कभी न कभी मूत्राशय से सम्बंधित बिमारियाँ होती हैं। लेकिन सम्बन्ध करने से महिलाओं के कूल्हे के आस पास की नसों और मांसपेशियों की एक्सरसाइज़ हो जाती है, जिससे उनका मूत्राशय ठीक प्रकार से काम करता है।
4. स्वस्थ रक्तचाप
रिसर्च के अनुसार संभोग हमारे शरीर में रक्तचाप को भी स्वस्थ बनाये रखता है। एक सामान्य मनुष्य का रक्तचाप 120/80 होता है। जिसमें 120 सिस्टॉलिक और 80 डायस्टॉलिक होता है। सम्बन्ध करने के बाद सिस्टॉलिक चाप में गिरावट आती है।
5. अच्छा व्यायाम
आपको जाकर अच्छा लगेगा कि सम्बन्ध करते समय प्रति मिनट 5 कैलोरी बर्न होती है। लेकिन ट्रेडमिल पर दौड़ने की तरह सम्बन्ध करने से दिल की धड़कन में बढ़ती है और अनेक मांसपेशियां प्रयोग होती हैं। जिससे अच्छा व्यायाम हो जाता है और आप स्वस्थ रहते हैं।
6. दर्द में आराम
कुछ लोग सिर दर्द का बहाना करके अपने पार्टनर से दूर रहते हैं ताकि उन्हें सम्बन्ध न करना पड़े। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी ऑर्गेज़्म से एक ऐसे हार्मोन का स्राव होता है जो दर्द में आराम दिलाता है। महिलाओं में पीठ, टाँगों, मासिक धर्म के समय होने वाला पेट दर्द और विशेषकर सिरदर्द में संभोग करने से आराम मिलता है।
7. कैंसर से रक्षा
जो पुरुष एक महीने में कम से कम 21 बार सम्बन्ध और हस्तमैथुन करते हैं, तुलनात्मक रूप से उनमें प्रोस्टेट कैंसर का डर कम रहता है।
8. अच्छी निंद्रा
रतिक्रिया या ऑर्गेज़्म के बाद आपके शरीर में प्रोलैक्टीन हार्मोन का स्राव होता है, जो आपको तनाव मुक्त करके अच्छी नींद उपहार स्वरूप देता है।
9. तनाव मुक्ति
दो प्यार करने वाले पार्टनर जब सम्भोग करते हैं तो उनकी यह नज़दीक़ी उन्हें चिंता और तनाव से दूर रखती है। एक दूसरे का स्पर्श पाने से मस्तिष्क में ऐसे रसायन सक्रिय हो जाते हैं, जिससे मन प्रसन्न और खिलखिला रहता है।
10. स्वस्थ हृदय
नियमित सम्बन्ध करने वालों के शरीर में एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बैलेंस रहता है। जिससे आपका हृदय स्वस्थ रहता है और हड्डियों कठोर होती हैं। आपको आश्चर्य होगा कि यही कारण है कि बड़े मैचों की सीरीज़ के समय फ़ुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को अपनी पत्नी और गर्लफ़्रेंड लाने की अनुमति दी जाती है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: