loading...

यूपी चुनाव परिणाम 2017: भाजपा की भारी बढ़त से यूपी में केसरिया लहराया...

LIVE यूपी चुनाव परिणाम 2017: भाजपा की भारी बढ़त से यूपी में केसरिया लहराया


उत्तर प्रदेश की मतगणना के रुझान में भाजपा बढ़त की ओर है। पहला नतीजा भाजपा के खाते में गया है। यूपी विधानसभा की 403 सीटों ले भाजपा प्रत्याशी 300 ज्यादा सीटों पर आगे हैं। 
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी काफी बढ़त हासिल कर चुकी है। वह सरकार बनाने की ओर बढ़ चुकी है। जीत के उल्लास में पूरा प्रदेश मरेंद्र मोदीमय हो गया है। यूपी में पोस्टल मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू है। परिणाम की पहली सीट भाजपा के खाते में गई है। 
मतदान के नतीजे     आगे   जीत
कुल सीटों               403
भाजपा                   162+ 155
सपा-कांग्रेस             35  + 21
बसपा                    16  + 08
निर्दलीय व अन्य      03  + 03
भाजपा का विजय अभियान जारी
सहारनपुर की नकुड़ सीट से भाजपा के धर्म सिंह सैनी ने कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया। देवबंद सीट से भाजपा के ब्रजेश सिंह जीत गए। सहारनपुर की गंगोह सीट से भाजपा के प्रदीप चौधरी, सहारनपुर की रामपुर मनिहारन सीट से भाजपा के देवेंद्र निम, सहारनपुर की नकुड़ सीट से भाजपा के धर्म सिंह सैनी, चांदपुर सीट से भाजपा की कमलेश सैन, शामली की थानाभवन सीट से भाजपा के सुरेश राणा जीत गए हैं। कैराना से सपा के नाहिद हसन सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका हराकर विजयी घोषित हुईं हैं। बिजनौर सीट से भाजपा की सुचि चौधरी, बिजनौर की नहटौर सीट से भाजपा के ओम कुमार विजयी घोषित हुए हैं। बिजनौर की नजीबाबाद सीट से सपा के तसलीम अहमद जीते। मुजफफरनगर नगर की सदर सीट से भाजपा के कपिल देव अग्रवाल जीते।बुलंदशहर की डिबाई विस सीट से भाजपा की अनीता लोधी और बुलंदशहर की शिकारपुर सीट से भाजपा के अनिल शर्मा जीते। बागपत की बागपत सीट से भाजपा के योगेश धामा और बागपत की छपरौली सीट से रालोद के सहेंद्र सिंह रमाला जीते। 
अवतार भड़ाना की सीट पर री-काउंटिंग 
मुजफफरनगर की पुरकाजी सीट से भाजपा के प्रमोद ऊंटवाल, मुजफफरनगर की खतौली सीट से भाजपा के विक्रम सैनी, मुजफफरनगर की चरथावल से भाजपा के विजय कश्‍यप जीते। बागपत की बड़ौत सीट से भाजपा के केपी मलिक और मुजफफरनगर की मीरापुर सीट से भाजपा के अवतार भड़ाना जीत गए लेकिन यहां री-काउंटिंग हो रही है।अमरोहा की मंडी धनौरा सीट पर भाजपा के राजीव तरारा ने कब्‍जा किया है। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के जगराम को 38,227 मतों से हराया। भाजपा के राजीव तरारा को 1,02943 कुल मत मिले जबकि सपा के जगराम को 64,716 कुल मत मिले। गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्‍याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर 6वीं बार निर्वाचित हो गए है। कांग्रेस की चिंता यादव को लगभग 33 हजार वोट से हराया। पूर्व मुख्‍यमंत्री वीर बहादुर सिंह के फतेहबहादुर सिंह बेटे हैं। वर्तमान में विधायक हैं। मेरठ शहर सीट से सपा के रफीक अंसारी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी को हराया जबकि मेरठ की किठौर सीट से सपा के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर को हराकर भाजपा के सतवीर त्‍यागी जीत गए।
बस्ती की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा
बस्ती जनपद के पांचों विधान सभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। इसमें हर्रैया विधान से भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह, बस्ती सदर से दयाराम चौधरी, महादेवा से रवि सोनकर, रुधौली से संजय प्रताप जायसवाल और कप्तानगंज से चंद्र प्रकास शुक्ल जीते। 
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मतगणना निर्विध्न संचालन के लिए केंद्रीय बलों की 187 कंपनियां तैनात हैं। इनके अलावा मतगणना केंद्रों पर पीएसी और राज्य पुलिस व होमगार्ड भी हैं। मतगणना केंद्रों में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले में स्थानीय पुलिस, दूसरे में स्टेट आर्म्ड पुलिस और तीसरे  में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनात है। मतगणना हाल में प्रेक्षक के अलावा अन्य किसी का मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है।
78 केंद्रों पर मतगणना 
यूपी में 78 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। यहां 72 जिलों में मतगणना एक-एक केंद्र है जबकि आजमगढ़, कुशीनगर और अमेठी में दो केंद्रों पर मतगणना शुरू है। मतगणना की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात प्रेक्षक मौके पर पहुंच गए हैं। मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी का इंतजाम है। हर मतगणना टेबल पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात है।
खुल रहा 4853 प्रत्याशियों का भाग्य
मतगणना में प्रदेश की सभी सीटों पर उतरे कुल 4853 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 4370 पुरुष और 482 महिला प्रत्याशी हैं। चुनाव मैदान में उतरे थर्ड जेंडर के एकमात्र प्रत्याशी लखीमपुर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
67 उम्मीदवार 70 पार
चुनाव मैदान में उतरे 4853 प्रत्याशियों में से 67 ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है। सबसे अधिक उम्र की उम्मीदवार 91 वर्षीया महिला जल देवी हैं जो आगरा की खैरागढ़ सीट से निर्दल प्रत्याशी हैं। विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 403 उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी ने उतारे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा है जिसने 384 निर्वाचन क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। समाजवादी पार्टी ने 311 और कांग्रेस ने 114 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के 277, लोकदल के 81, पीस पार्टी के 68, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 68 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकर्सवादी) के 26 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है। चुनावी दंगल में 1462 निर्दल उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं जबकि 1659 अन्य प्रत्याशी भी हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 6839 प्रत्याशियों ने भाग लिया था जिनमें 6253 पुरुष और 582 महिला उम्मीदवार थे। पिछले चुनाव में थर्ड जेंडर के चार प्रत्याशी थे।
loading...
loading...
loading...

Related Posts:

0 comments: