मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा दोनों सीटों से हार गए हैं। भाजपा ने 50 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं, जिसमें से 15 से ज्यादा पर उसने जीत दर्ज भी कर ली है।
दोपहर 01:05 बजे: 70/70 सीट
उत्तराखंड में भाजपा सबसे आगे- भाजपा 54, कांग्रेस 13, अन्य 4
दोपहर 01:05 बजे- पौड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुकेश कोली ईवीएम मतगणना में जीते. उन्हें 25569 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर को 18982 मत मिले.
दोपहर 01:03 बजे- उत्तराखंड में 17 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते, दो सीट पर कांग्रेस ने किया कब्जा।
दोपहर 01:01 बजे- भाजपा की एतिहासिक जीत पर पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम
दोपहर 12:58 बजे- भाजपा 54 सीटों पर आगे, 13 पर कांग्रेस को बढ़त
दोपहर 12.32 बजे - भाजपा को 52 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 14 सीटों पर आगे, 4 पर अन्य भी दौड़ में
दोपहर 12.21 बजे - मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा दोनों सीटों से चुनाव हारे।
दोपहर 12.08 बजे - उत्तराखंड में मंगलौर से कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के सरबत करीम अंसारी को पराजित किया। भाजपा के ऋषिपाल बालियान तीसरे स्थान पर रहे।
दोपहर 12.03 बजे - भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा भी सीतारगंज से चुनाव जीते।
दोपहर 12.02 बजे - मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से 12 हजार से ज्यादा मतों से हारे, किच्छा सीट पर भी पिछड़ रहे हैं सीएम।
सुबह 11.56 बजे - मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से हारे।
सुबह 11.54 बजे - विधानसभा कोटद्वार से भाजपा प्रत्याशी डा. हरक सिंह रात का बड़ा बयान कहा, भाजपा की जीत से टूटा हरीश रावत का अहंकार। हरक छह राउंड की मतगणना में छह हजार से आगे।
सुबह 11.50 बजे - प्रदेश कार्यलय पहुंचे प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि जनता को डबल इंजन वाली बात पसंद आई। मुख्यमंत्री भाजपा का कोई कार्यकर्ता ही बनेगा।
सुबह 11.38 बजे - रुझानों में भाजपा 48 सीटों के साथ अब भी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को 18 सीटों पर बढ़त।
देहरादून में हॉट सीटों में शुमार धर्मपुर सीट पर काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल भाजपा के विनोद चमोली से 2200 वोट से पीछे हैं।
मतगणना के निर्णायक दौर की ओर बढने के साथ ही गढवाल मंडल की 41 विस सीटों में अधिकांश में भाजपा बढत बनाए हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा, अभी जो रुझान आए हैं वो उत्साहवर्द्धक हैं। हम इससे भी आगे बढ़त लेंगे।
सुबह 11.28 बजे - पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि हम भारी बहुमत से यूपी और उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रहे हैं।
सुबह 11.22 बजे - केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय टमटा ने खुद को सीएम की रेस से बाहर बताया है। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की जीत के ट्रेंड की वजह पीएम नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व व् राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सियासी कौशल के अलावा केंद्र की पौने तीन साल के कार्यकाल में जनहित के काम हैं।
सुबह 11.12 बजे - रुझानों में कांग्रेस की झोली से एक और सीट हुई कम, अन्य की एक बढ़कर 5 हुई।
सुबह 11.03 बजे - रुझानों में भाजपा 54, कांग्रेस 12 और अन्य ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई।
सुबह 10.43 बजे - रुझानों में भाजपा की बढ़त हुई और भी मजबूत, अब 54 सीटों पर आगे
सुबह 10.30 बजे - रुझानों में भाजपा को प्रचंड़ बहुमत, कांग्रेस अब भी काफी पीछे, अन्य को 4 पर बढ़त
सुबह 10.00 बजे - रुझानों में भाजपा को 51 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 15 सीटों पर आगे।
सुबह 9.54 बजे - मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा दोनों सीटों पर भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से पीछड़े
सुबह 9.45 बजे - रुझानों में भाजपा को 49 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 17 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य भी 4 पर आगे
सुबह 9.40 बजे - उत्तराखंड की सभी 70 सीटों के लिए आए रुझान, भाजपा 45 और कांग्रेस 21 पर आगे। 4 पर अन्य ने बनाई बढ़त
सुबह 9.28 बजे - विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा, झूठे साबित होंगे एक्जिट पोल। कांग्रेस आएगी सत्ता में।
सुबह 9.26 बजे - मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर वह कांफिडेंट हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सूबे में सरकार बनाने जा रही है।
सुबह 9.25 बजे - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बोले अभी ये शुरुआती रुझान हैं। गिनती में प्रत्याशी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि विगत वर्ष मार्च में भाजपा ने राजनीति का जो काला अध्याय लिखा, प्रदेश की जनता इस मार्च में उसका जवाब गिनती में प्रत्याशी आगे-पीछे होते ही हैं।
सुबह 9.22 बजे - उत्तराखंड में 69 सीटों के लिए रुझान आए। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। रुझानों में भाजपा को बहुमत।
सुबह 9.10 बजे - उत्तराखंड से आ रहे रुझानों में बाजपा को स्पष्ट बहुमत, भाजपा 37 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 17 और अन्य को 3 सीटों पर बढ़त।
सुबह 9.10 बजे - उत्तराखंड में भाजपा ने रुझानों में बहुमत हासिल किया।
सुबह 9.06 बजे - 40 सीटों के रुझानों में भाजपा 26 और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
सुबह 9.02 बजे - पहले राउंड की मतगणना में देहरादून की चकराता सीट, पिथौरागढ़ की धारचूला सीट और हरिद्वार जिले में भाजपा आगे चल रही है। 34 सीटों के रुझान में भाजपा 22 और कांग्रेस 10 पर आगे
सुबह 8.59 बजे - उत्तराखंड में भाजपा अब तक मिले रुझानों के अनुसार भारी बढ़त की ओर बढ़ती दिख रही है। हरिद्वार ग्रामीण सीट से मुख्यमंत्री हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।
सुबह 8.55 बजे - भाजपा 15 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे
सुबह 8.49 बजे - पहले 20 रुझानों में से भाजपा 12 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे
सुबह 8.48 बजे - शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर 15 में से 8 पर भाजपा आगे, 7 पर कांग्रेस
सुबह 8.47 बजे - 9 सीटों के रुझान में भाजपा 5 और कांग्रेस 4 पर आगे। दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर
सुबह 8.44 बजे - 5 सीटों के लिए रुझान, 3 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस आगे
सुबह 8.42 बजे - उत्तराखंड विधानसभा के लिए 4 सीटों का रुझान आया, भाजपा और कांग्रेस 2-2 पर आगे।
सुबह 8.39 बजे - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का पहला रुझान आ गया है और यह भाजपा के पक्ष में गया है।
सुबह 8.14 बजे - उत्तराखंड में मतगणना शुरू। काउंटिंग एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम से बाहर लाए गए ईवीएम। सबसे पहले डाक मतों की गणना की जा रही है। ईवीएम इसके बाद खोले जाएंगे। कुछ सीटों की गणना 10 राउंड और कुछ की 15 से 16 राउंड में होगी ख़त्म।
8.08 बजे- अल्मोड़ा में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू। पहले गिने जा रहे हैं पोस्टल बैलेट। छह विधानसभाओं की हो रही है काउंटिंग।
सुबह 8 बजेउत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 15 केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। 15 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 75 लाख से ज्यादा मतदाताओं में से करीब 65 फीसद ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 637 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद कर दी थी।
जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी यह भी साफ हो जाएगा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत का जादू चला है या नरेंद्र मोदी की हवा उत्तराखंड में भी बह रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत उधमसिंह नगर जिले की किच्छा और हरिद्वार जिले की हरिद्वार ग्रामीण से चुनाव मैदान में हैं। हरीश रावत के लिए दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
राज्य की सत्तारूढ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा दोनों के प्रदेश अध्यक्षों के लिए भी मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को देहरादून जिले की सहसपुर सीट पर सहदेव पुंडीर से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व विधायक करण मेहरा के बीच भी अल्मोड़ा जिले की रानीखेत सीट पर मुकाबला कांटे का माना जा रहा है।
कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में आए हरक सिंह रावत और कुंवर प्रणव चैंपियन भी अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत हैं और भाजपा को उनसे काफी उम्मीदें हैं। हरक रावत के खिलाफ कांग्रेस ने सुरेंद्र सिंह नेगी को उतारा है। जबकि विकासनगर में कांग्रेस ने मंत्री नव प्रभात के नाम पर दांव खेला है।
0 comments: