
INDORE: पति से विवाद के बाद फांसी लगाने वाली बुलबुल जैन की मौत के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार मौत से आधा घंटा पहले बुलबुल के साथ जमकर मारपीट हुई थी। उसके शरीर पर दर्जनभर से ज्यादा निशान मिले हैं।
28 अगस्त 2016 को स्कीम नंबर 71 निवासी बुलबुल पति गौरव जैन ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पति गौरव ने बताया था कि 12 साल चले अफेयर के बाद छः महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। दोनों गौरव के माता-पिता से अलग घर में रहते थे।
गौरव ने पुलिस को बताया था घटना वाले दिन उसके माता-पिता ने उन दोनों को घर पर बुलाया लेकिन बुलबुल वहां जाना नहीं चाहती थी, इस पर दोनों का विवाद हुआ था।

इसके बाद वो घर से चला गया था। लौटा तो बुलबुल फांसी के फंदे पर लटकी थी। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि मौत से आधा घंटा पहले बुलबुल के साथ जमकर मारपीट हुई थी। उसके शरीर पर दर्जनभर से ज्यादा निशान थे।
पिता सुनील जैन ने पुलिस को पति व ससुराल वालों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि गौरव और परिजन 50 लाख के दहेज के लिए सता रहे थे।
जांच के बाद पुलिस ने पति गौरव जैन, ससुर विजय जैन, सास मोहिनी जैन, जेठ आदित्य जैन व जेठानी माधुरी जैन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुलबुल के ससुराल में छापा मारा लेकिन पति गौरव और उसके परिजन फरार हो गए हैं।
##
##
##
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: