लाहौर। पाकिस्तान की ग्लैमर इंडस्ट्री इन दिनों तेजी से तरक्की करती हुई दिखाई दे रही है। पाकिस्तान में आर्टिस्ट और टैलेंटेड लोगों के लिए चीजें बदल रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी मॉडल छाई हुई है। हर तरफ इसी के चर्चे हो रहे हैं। इस पाक मॉडल की फोटोज देखकर आपको इसमें शायद कुछ भी अलग न नजर आये। लेकिन इसकी सच्चाई जानने के बाद आपके होश जरूर उड़ जायेंगे।

कामी सईद बनी पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल
इस मॉडल का नाम कामी सईद है। यह पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर राइट्स एक्टिविस्ट्स में से एक हैं। हाल ही में कामी सईद ने एक फोटोशूट कराया है जिसके बाद ये पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल बन गयी हैं। कामी पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट्स के रूप में काफी पहले से काम कर रही हैं।
लेकिन अब उन्होंने मॉडल बनाकर अपने देश में ट्रांसजेंडर का स्थित को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उनके इस फोटोशूट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कामी का मानना है कि, ये फोटोशूट पाकिस्तानियों के अंदर ट्रांसजेंडर वर्ग के लोगों के प्रति सोच बदलने का काम करेगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर वर्ग के लोगों के हालत बद-से-बद्तर हैं। आये दिन उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जाता है। उनकी साशन, प्रशासन कोई भी नहीं सुनता है। इसी साल मई में, एक 23 साल की ट्रांसजेंडर महिला अलीशा को गोली मार दी गई थी।
जिसके बाद हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने ट्रीट करने के बजाये इस बात पर बहस करना जरूरी समझा कि इन्हें फेमल वार्ड में ले जाये या फिर मेल वार्ड में। समय पर सही इलाज न होने के कारन पीडिता की मौत हो गयी। पाकिस्तान के नार्थ प्रोविन्स में 2015 से लेकर अबतक 45 से ज्यादा ट्रांसजेंडर को मौत के घाट उतार दिया गया है।

पाकिस्तानी ट्रांसजेंडर्स की इज्ज़त तो नहीं करते लेकिन उनका रेप करने से कभी पीछे नहीं हटते। इन सबके बीच सबसे दुखद ये है कि ऐसा करने के बाद इन लोगों को सजा भी नहीं मिलती है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: