
बहुत सी ऐसी लड़कियां आपने देखी होंगी जो अपनी जिंदगी में कभी भी शादी नहीं करने की हठ लगाए रही है। इसकी असल वजह क्या है? क्या उन्हें कोई मर्द पसंद नहीं आता या फिर रह जाती है उनकी तलाश अधूरी।
इसलिए नहीं करती शादी: कई लड़कियां शादी की बजाय अकेले रहना पसंद करती हैं, क्योंकि उनके दिमाग में यह होता है कि पुरुष धोखा देते हैं। लॉयल नहीं होते। चीटिंग करते हैं। वे ऐसे रिश्तों को बनाना पसंद नहीं करती, जिनसे बाद में रोना पड़े। वे बिंदास जिंदगी जीना चाहती हैं। वे दोस्त बनाती हैं, लेकिन शादी किसी से नहीं करतीं।
बॉयफ्रैंड बनाना भी उन्हें सुहाता, क्योंकि उन्हें लगता है कि कौन इन झंझटों में पड़े। बेहतर है अकेले रहा जाए। ऐसी महिलाओं को लिव इन का कॉन्सेप्ट ही समझ नहीं आता। किसी का रौब, बंधन वे सहना ही नहीं चाहतीं।

ऐसी महिलाओं के ग्रुप में दोस्त ही इतने होते हैं कि प्रेमी की उन्हें जरूरत नहीं होती। कई बार अपने करियर को कुछ ज्यादा गंभीरता से लेने की वजह से भी प्यार और रिश्तों के लिए उनके पास टाइम नहीं होता।
इनके विचार थोड़े अलग होते हैं। इन्हें फिजिकली अटेच होना पसंद नहीं होता। ये बस बौद्धिक स्तर पर जुड़ती हैं। इनका मानना होता है कि किसी मेल से लगाव रखने से उनकी डिमांड फिजिकली अटेच होने की होती ही है। चाहे वह जाहिर करे या न करे।
0 comments: