loading...

आंख-मिचौली खेलने के बहाने गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ किया कुछ येसा जिसे जानकर आप रह जाएगे दंग....


मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर कोई भी बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से सरप्राइज गिफ्ट लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगा। जी हां ये घटना को जानकर आपका सरप्राइज पर से भरोसा उठ जाएगा। दरअसल, एक 20 वर्षीय लड़की ने अपने बेवफा बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट इसलिए काट दिया ताकि वह शादी कर किसी औरत के साथ नहीं सो सके। यह घटना मध्य प्रदेश के सिंधी जिले स्थित नवगवां दर्शन सिंह गांव में हुई जो जमहोरी पुलिस थाने के अंतर्गत आता हैं।
हुआ यूं कि एक 20 वर्षीय लड़की ने सोमवार देर रात अपने बॉयफ्रेंड को एक सरप्राइज देने के बहाने घर पर बुलाया। युवती ने बंद कमरे में आंख-मिचौली खेलने के बहाने प्रेमी की आंखों पर पहले पट्टी बांधी और फिर घटना को अंजाम दिया। युवक को गंभीर हालत में रीवा के जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक संजय केवट को उसकी गर्लफ्रेंड सीमा (बदला हुआ नाम) ने मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। दरअसल दोनों के बीच बीते दो सालों से अफेयर था।
दोनों की शादी भी तय हो गई थी, लेकिन ऐन मौके पर रिश्ता टूट गया था। शादी टूटने के बाद संजय का रिश्ता किसी अन्य लड़की से तय हो गया था। जल्द ही उसकी शादी भी होने वाली थी। हालांकि सीमा से उसका मिलना जारी था और दोनों के बीच पिछले दो साल से शारीरिक संबंध भी थे। पुलिस ने बताया कि उनके माता-पिता जातिगत मुद्दों के चलते इस रिश्ते के खिलाफ थे। पुलिस ने सीमा के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
संजय ने पुलिस को जो बताया है उसके मुताबिक सोमवार की रात सीमा ने उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। उस वक्त सीमा के घर पर कोई नहीं था। सीमा ने सरप्राइज देने के बहाने संजय की आंख पर पट्टी बांध दी। उसके कपड़े उतारे और बिस्तर पर लेटा दिया। इस बीच वो घर के अंदर से चाकू लेकर आई और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
10 दिन पहले ही शादी के लिए मुंबई से लौटा संजय
संजय मुंबई में नौकरी करता है और 10 दिन पहले ही शादी के लिए गांव लौटा था। संजय ने पुलिस को बताया कि युवती ने घटना को अंजाम देने से पहले कहा था 'अगर मेरी शादी उससे नहीं हुई, तो मैं कहीं शादी नहीं कर पाऊंगा'।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: