
नई दिल्ली। ज्यादातर महिलाएं अपने से बड़े पुरूषों के साथ इंटिमेट होना चाहती हैं। जबकि पुरुषों के मामले में यह बिल्कुल उलट है। पुरुष चाहे किसी भी उम्र का क्यों न हो उसके मन में महिलाओं को लेकर जो रोमांटिक कल्पनाएं पनपती हैं, वह अधिकतर 20 से 30 वर्ष के बीच की महिलाओं को लेकर ही पनपती हैं।
किस उम्र का पार्टनर पसंद :- हाल ही में किए गए सर्वे में यह बात सामने आई। फिनलैंड के रिसर्चर्स ने 18 से 49 साल की उम्र के कुल 12,656 लोगों के बीच यह सर्वे किया। इस स्टटी का मकसद यह जानना था कि लोग सेक्शुअल रिलेशन के लिए किस उम्र का पार्टनर पसंद करते हैं। रिसर्चर्स ने लोगों से पूछा कि वे पिछले 12 सालों में किस उम्र के लोगों की ओर आकर्षित हुए और किस एज ग्रुप के व्यक्ति के साथ वे इंटिमेट हुए।
महिलाएं आकर्षित हुईं :- रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वे के रिजल्ट पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग आए। ज्यादातर महिलाएं अपनी से ज्यादा उम्र वाले पुरुषों की ओर आकर्षित हुईं। उम्र के 30वें पड़ाव के पास पहुंच रही महिलाओं ने खास तौर पर औसतन खुद से चार साल बड़े पुरुषों को तरजीह दिया।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: