
इंदौर जिले में एक कंपनी में काम कर रही शादीशुदा महिला का अपने सहयोगी से प्रेम प्रसंग चलने लगा तो उसके पति से ये बर्दाश्त नहीं हुआ। पहले तो उसने दोनों को समझाया लेकिन जब वो नहीं माने तो पति ने पत्नी के प्रेमी का खून कर दिया।
शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध
एक निजी कंपनी में काम करने वाले राम प्रजापति की दो लोगों ने फैक्ट्री के बाहर ही चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए जब फैक्ट्री के मैनेजर से बात की तो जो खुलासे हुए उसने पुलिस को सीधे आरोपियों तक पहुंचा दिया। दरअसल, राम प्रजापति के फैक्ट्री में ही काम करने वाली शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध बन गए थे। एक दिन महिला जब उससे संबंध बना रही थी तो उसके पति का फोन आ गया। फोन पर आवाजें सुनकर उसके पति ने घर के पास ही मौजूद फैक्ट्री पर छापा मार दिया। वहां का सीन देखकर तो उसके होश ही उड़ गए।
उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी। इसके बाद वो उसको घर ले आया। महिला के पति बाबूलाल ने महिला को कई बार समझाया लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। ये बात जब मैनेजर को पता चली तो उन्होंने महिला को काम से निकाल दिया। इसके बाद भी राम का महिला से मिलना जारी रहा। ये बाद बाबूलाल को नागवारा गुजरी और उसने राम को मारने का प्लान बना लिया। मंगलवार को वो अपने एक साथी के साथ राम की फैक्ट्री पहुंचा और बहाने से उसे बाहर बुलाया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उस पर चाकुओं से करीब 18 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: