
नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है कि हम घर से तो परफ्यूम लगाकर निकलते हैं लेकिन ऑफिस पहुंचने से पहले ही हमारी खुशबू खत्म हो जाती है। इसलिए हम आपको आज ऐसे टिप्स दे रहे हैं जो इस खूशबू को लंबे समय तक बनाए रखेंगे।
याद रखें कि तभी परफ्यूम लगाएं जब आपकी स्किन पूरी तरह से सूखी हुई हो। यानी उस पर पानी ना हो। पानी सुखाने के बाद उस पर मास्चराइजर लगा सकते हैं। फिर परफ्यूम लगाएं। अगर सूखी स्किन पर परफ्यूम लगाते हैं तो स्किन उसे पूरी तरह सोख लेगी।
अक्सर लोग ऐसा करते हैं कि परफ्यूम लगाने के बाद उसे दूसरे हाथ से रगड़ते हैं और फिर उसकी खुशबू सूंघते हैं। पर ऐसा करने से कभी भी परफ्यूम की खुशबू बढ़ती नहीं है बल्कि वह घट जाती है। कलाई पर परफ्यूम लगाएं और उसे वैसे ही छोड़ दें। इससे खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है।
अगर स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगाई हो और उस पर परफ्यूम लगाते हैं तो उसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है।
जब भी आप नहाते तो उसके बाद आपके पोर्स खुल जाते हैं। इसलिए नहाने के बाद शरीर को सुखाकर परफ्यूम लगाना चाहिए।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: