आज हम आपको कुछ ऐसी बुरी आदतें बता रहे हैं जिनसे आपके चेहरे पर मुंहासे होते हैं।
- 1
बुरी आदतों से होते हैं मुंहासे
आजकल चेहरे पर मुंहासों की समस्या कोई नई बात नहीं रह गई है। जिस तरह से लोगों का लाइफस्टाइल हो गया है उसमें महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी मुंहासों की समस्या से परेशान हैं। कई बार बिना वजह हम मुंहासों के शिकार हो जाते हैं। लेकिन शायद आप ये बात नहीं जानते कि मुंहासों को जाने-अनजाने में कहीं ना कहीं हम ही न्यौता देते हैं। हालांकि हमें इसका कारण स्पष्ट नहीं होता है। आज हम आपको ऐसी ही आपकी कुछ बुरी आदतें बता रहे हैं जिनसे आपके चेहरे पर मुंहासे होते हैं।
- 2
ज्यादा फोन पर बात करना
ज्यादा फोन पर बात करने से हमारे चेहरे पर मुंहासे होते हैं। जी हां, जो लोग ज्यादा फोन पर बात करते हैं अगर वे थोड़ा ध्यान देकर पीछे का सोचेंगे तो उन्हें शायद यकीन भी हो जाए। हमारे स्मार्टफाने में कई छोट-छोटे बैक्टीरियां होते हैं जो हमें दिखते नहीं है, लेकिन हमारी स्किन में बहुत आसानी से घुस जाते हैं। जिससे हमारे चेहरे पर पिम्पल्स हो जाते हैं।
- 3
बॉडी लोशन
कुछ लोग शरीर पर बॉडी लोशन लगाते वक्त चेहरे पर भी लगा लेते हैं। जो हमारे चेहरे के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉडी लोशन में मक्खन ज्यादा होता है जिससे मुंहासे होने की संभावना बढ़ जाती है। चेहरे पर हमें सिर्फ सन्सक्रीम या डॉक्टर की सलाह पर बताई गई कोई क्रीम ही लगानी चाहिए।
- 4
मीठा खाने से बचें
अत्यधिक मीठा खाने से भी चेहरे पर पिम्पल होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। क्योंकि चीनी में ग्लाइसेमिक की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे चेहरे पर मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए चीनी व कार्बोहाइड्रेट युक्त भोज्य पदार्थों का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
- 5
मेकअप के बाद चेहरा धोएं
कई लोग ऐसे होते हैं जो मेकअप के बाद चेहरा नहीं धोते हैं। बाजारों में मिलने वाले प्रॉडक्ट्स में कई तरह के कैमिकल मिले रहते हैं। इसलिए जब भी चेहरे पर मेकअप करें तो चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। साथ ही बिना मेकअप के भी चेहरा दिन में कम से कम 2 बार धोना चाहिए।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates




0 comments: