कमर के आसपास की चर्बी कम करने के लिए इन जूस में से कोई एक जूस ट्रय करें। किसी भी एक जूस को एक महीने तक लगातार पीने से कमर की चर्बी कम हो जाएगी।
- 1
खीरे और अनानस का जूस
इस जूस में कैलो री बिल्कुल भी नहीं होती जिससे शरीर को एक्सट्रा कैलोरी प्राप्त नहीं होती है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर और विटामिन्स होते हैं जो आपके पाचनतंत्र को मजबूत और हेल्दी बनाए रखते हैं। साथ ही आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखते हैं। लगातार एक महीने तक इस जूस को पीने से पेट की चर्बी पूरी तरह घट जाती है।
बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1/2 कप अनानस के टुकड़े
1 खीरा
1 कप कटी हुई ब्रोकली
2 अजवाइन के डंठल
1 चुटकी हल्दी
1 कप पालक
1/2 कप पानी
बनाने की विधी
इन सारी चीजों को मिक्सी में पीस लें और टेस्ट के लिए आधा नींबू निचोड़ लें। आपका फैट बर्न जूस तैयार है।
- 2
बेली फैट ब्लास्टर
सेब और अजवाइन के मिक्स जूस में केवल 8 कैल मिलीग्राम तक कैलोरी होता है। इसी के साथ अदरक की मिलावट इस जूस की फैट बर्न करने की क्षमता को और अधिक बढ़ा देती है। ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
बनाने के लिए जरूरी सामग्री
4 गाजर
2 सेब
एक अजवाइन का डंठल
कसा हुआ अदरक
बनाने की विधी
इन सारी चीजों को ब्लैंडर में पीस लें। अब इसे पिएं। एक महीने तक रोजाना पिएं। आपको खुद फर्क महसूस होगा।
- 3
पालक का जूस
इस जूस को पीने से कई फायदे होते हैं। इससे पेट की चर्बी कम होती है, त्वचा में चमक आती है और बाल मजबूत बनते हैं। इस जूस में मौजूद विटामिन सी शरीर के लिए मल्टीटास्कर का काम करता है।
बनाने के लिए जरूरी सामग्री
एक पालक की गांठ
1 नींबू
अदरक का टुकड़ा
1 ग्लास पानी
बनाने की विधी
पालक को अदरक और पानी के साथ ब्लैंडर में पीसे। अब इस जूस को ग्लास में निकालकर नींबू का रस मिलाएं। अब इसे पी लें। पंद्रह दिन में आपको असर दिखेगा।
- 4
ब्रेकफास्ट जूस
सुबह ब्रेकफास्ट करने की जगह ये ब्रेकफास्ट जूस पिएं। ये आपके बेली फैट को बर्न करने के साथ आपको पूरा दिन एक्टिव भी रखेगा। इसमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो आपके शरीर में से वसा को कम करने में मददगार होते हैं।
बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 कप नॉन-फैट दूध
1/2 कप फ्रोज़न या फ्रेश ब्लूबैरीज़
1 गाजर
2 चम्मच ओट्स
स्ट्रॉबेरी और 1 चम्मच शहद (आश्यकतानुसार)
बनाने की विधी
रोज सुबह इन चीजों को एक साथ मिक्सी में पीस कर पिएं।
- 5
आलस दूर भगाए अलसी का जूस
किसी भी समय के खाने को कुछ समय तक बंद कर ये अलसी का जूस पिएं। आपको दस दिन में ही बदलाव नजर आने लगेंगे। इसमें काफी मात्रा में फाइबर्स होते हैं जो मोटापे के साथ कब्ज की समस्या को भी ठीक करता है।
बनाने के लिए जरूरी सामग्री
2-3 अनानस के टुकड़े
1 चम्मच अलसी के बीज
1 नींबू का रस
1 ग्लास पानी
एक छोटा चम्मच शहद
बनाने की विधी
अब इन सारी चीजों को मिलकर पीस लें और रोज सुबह पिएं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: