loading...

देखिये : JNU से लापता छात्र नजीब के ISIS से जुड़ने का शक...



JNU से लापता छात्र नजीब इस्लामिक स्टेट(ISIS) के बारे में जानकारी जुटा रहा था। यह दावा दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया है। दिल्ली पुलिस विभाग का कहना है कि नजीब के गुम होने से पहले सीसीटीवी(CCTV) फुटेज मिले हैं, जिनमें वह तिपहिया में बैठते हुए दिख रहा है। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि नजीब संभवतः कट्टपंथियों के दिए लालच में नेपाल की तरफ निकला है।

पुलिस विभाग का कहना है कि गत वर्ष 14 अक्टूबर को ABVP के सदस्यों के साथ झड़प से ठीक एक रात पहले नजीब आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के नेता के भाषण का विडियो देख रहा था। झड़प के अगले दिन ही वह गायब हो गया था। सुरक्षा एजेन्सियों के साथ जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि नजीब इस्लामिक स्टेट (ISIS) के विडियोज देखा करता था। पुलिस अब उसके इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ने की संभावनाओं के आधार पर जांच कर रही है। इसी बीच पुलिस ने नजीब के फोटो पोस्टर उत्तर प्रदेश से लेकर नेपाल में तमाम जगहों पर चिपकाए हैं। नजीब के लापता होने के बाद पुलिस इस मामले में कई एंगल्स पर काम कर रही है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, नजीब के बचपन से धार्मिक होनी का जानकारी पुलिस को मिली है। इस आधार पर पुलिस ने आगरा, बदायूं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अजमेर के करीब 150 मस्जिदों और दरगाहों पर भी छानबीन की, लेकिन इससे कुछ खास हासिल नहीं हुआ। नजीब का पता देने पर 10 लाख का ईनाम भी घोषित किया। उसके लैपटॉप को फॉरेन्सिक जांच के लिए भेजा गया है।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: