
लखनऊ(14 अप्रैल): मायावती ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने (भाजपा ने) 403 सीटों में से 250 सीटों पर मशीन से छेड़खानी की। मायावती ने कहा कि ये 250 सीटें वही हैं जहां भाजपा बेहद कमज़ोर थी।
मायावती ने अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा कि भाजपा और ईवीएम से छेड़छाड़ के खिलाफ संघर्ष के लिए बसपा को भाजपा विरोधी दलों की मदद लेने में कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि हम लोकतंत्र को जिन्दा रखना चाहते हैं।
भाजपा पर वर्ष 2014 के लोकसभा और वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) की गड़बड़ी करने का आरोप मढ़ते हुए उन्होंने कहा, ‘देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए मैं कदम पीछे खींचने वाली नहीं हूं। हमारी पार्टी भाजपा द्वारा ईवीएम की गड़बड़ी के खिलाफ बराबर संघर्ष करेगी और
इसके लिए भाजपा विरोधी दलों से भी हाथ मिलाना पड़ा तो अब उनके साथ भी हाथ मिलाने में परहेज नहीं है।’
उन्होंने कहा कि पार्टी आंदोलन के हित में ‘जहर को जहर से मारने’ के आधार पर चलकर ईवीएम की गड़बड़ी को रोकना बहुत जरूरी है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: