loading...

जानिए :अपने "हमशक्ल "के साथ क्यों घूमते हैं शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़

Image result for हमशक्ल' के साथ घूमते हैं सांसद रविंद्र गायकवाड़
मुंबई (15 अप्रैल): एयर इंडिया के कर्मचारियों से मारपीट को लेकर विवादों में आए शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ एकबार फिर सुर्खियों में हैं। इसबार वो मारपीट के लिए नहीं बल्कि अपने साथ हमशक्ल को लेकर चलने की वजह से चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ भीड़ की नजरों से बचने के लिए अपने हमशक्ल का सहारा ले रहे हैं। गायकवाड़ का हमशक्ल उनके पार्टी के कार्यकर्ता रत्नकांत सागर हैं। रविंद्र गायकवाड़ और रत्नकांत सागर जब एक साथ खड़े हो जाए तो पहचानना मुश्किल हो जाता है कि असली गायकवाड़ कौन है।

हवाई सफर पर प्रतिबंध लगने के बाद सुर्खियों में आने वाले गायकवाड़ को देशभर में लोग पहचानने लगे हैं। वह अब जहां भी जाते हैं लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए आग्रह करते हैं। जिसके बाद वह किसी को मना नहीं कर पाते, इस वजह से उन्होंने लोगों को चकमा देने के लिए रत्नकांत को अपने सेक्रेटरी के रूप में रखा है।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: