
मेष (Aries): सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यभार बढ़ सकता है। माता से लाभ होने की संभावना है।
वृषभ ( Taurus): किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। परेदश जाने की संभावनाएं उपस्थित होंगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
मिथुन (Gemini): नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना हितकर नहीं होगा। क्रोध की भावना को संयम में नहीं रखेंगे। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव करेंगे।
कर्क (Cancer): व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।
सिंह (Leo): आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है।
कन्या ( Virgo): आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रह रहना चाहिए। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी।
तुला ( Libra): शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता रहेगी। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio): किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा।
धनु (Sagittarius): असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। निरर्थक खर्च होगा।
मकर (Capricorn): कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक कष्ट के योग हैं, संभल कर रहें तथा गिरने से बचें।
कुंभ (Aquarius):मानसिक परेशानी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।
मीन (Pisces): पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पडे़गा। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा।
0 comments: