
सेलेब्स में शादी का कुछ अनोखा ही अंदाज होता है। भारती सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाच्या के साथ इस साल के आखिर तक शादी करने वाली हैं। अब सुनने में आया है कि एक और फीमेल कॉमेडियन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ये कोई और नहीं बल्कि स्टैंड-अप कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा हैं। सुगंधा संकेत भोसंले के साथ स्थायी रिलेशनशिप में हैं।
संजय दत्त की नकल:
उन्हें आप सभी उस लड़के के तौर पर जानते हैं जो संजय दत्त की तरह एक्ट करते हैं और उनकी तरह ही मिमिक करते हैं। उन्हें आप द कपिल शर्मा शो पर देख चुके हैं। सुगंधा ने ही संकेत का नाम द कपिल शर्मा शो के लिए रेफर किया था। दोनों कॉमेडियन पिछले कुछ समय से साथ में हैं।

स्थाई रिलेशन में है:
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार सुगंधा और डॉक्टर संकेत एक दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। भारती की तरह ही उन्हें इंडस्ट्री में अपना सोलमेट मिल गया है। कपिल शर्मा के अपने को-स्टार के साथ किए बुरे बर्ताव के बाद से ही सुगंधा मिश्रा ने द कपिल शर्मा शो से दूरी बनाई हुई है।

Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: