
मेष - अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों की चिंता भी आपको सताएगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। हानिकारक विचार से दूर रहें। पेट दर्द होने की संभावना है। प्रवास हो सके तो आज टाल दें। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
वृषभ - आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहयोग मिलेगा ऐसा गणेशजी के आशीर्वाद हैं। कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे खर्च होगा।
मिथुन - नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र अथवा पड़ोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा। वैचारिक रूप से आप में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है,ऐसी गणेशजी की सलाह है।
कर्क - आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेगीं। आंखो में पीड़ा होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। परिजनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। अभ्यास में अभिरुचि होते हुए भी विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। धन का खर्च अधिक होगा।
सिंह - आज आप अधिकआत्मविश्वास में रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए त्वरित निर्णय लेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की गणेशजी की सलाह है। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आरोग्य संभालें।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
➩
➩
कन्या - आज आपके अहम को कोई चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो इसका ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आपका वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगड़े से संभव हो तो दूर रहें।
तुला - गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभ और फलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिलने का योग है। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक - आज का दिन आपके लिए शुभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में संतान की प्रगति के कारण संतोष का अनुभव होगा।
धनु - गणेशजी आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएं उपस्थित होंगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा प्रतीत होगा। जोखिम भरे विचारों और बरताव से दूर रहें। कार्य में सफलता प्राप्ति के योग कम हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
मकर - गणेशजी कहते हैं कि आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखें। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखें। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद न बढे़ उसका ध्यान रखना आवश्यक है।
कुंभ - गणेशजी कहते हैं कि प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावना है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र का योग है। भागीदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा।
मीन - आज का दिन आपके लिए शुभ और फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपके मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखें। सहकार्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। मायके से समाचार आ सकते हैं।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
➩
➩
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: