
जी हाँ आप हैरान मत होइए आप जो सोच रहे हैं, मैं वही कह रहा हूँ। आजकल लोगों को हरियाणवी गाने और डांस से कुछ ज्यादा ही लगाव होता जा रहा है। यही वजह है कि आजकल सोशल मीडिया पर हरयाणवी गाने पर एक महिला पुलिसवाली का डांस ख़ूब वायरल हो रहा है।
महिला पुलिसवाली के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं
आपको बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर आये हुए एक महिला पुलिसवाली के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह डांस हरियाणा पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल ने एक हरियाणवी गाने पर किया है। महिला पुलिस वाली का डांस इतना लोकप्रिय हुआ है कि इसे धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
इस वीडियो के आने के बाद से ही इसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। इससे एक बात साफ़ हो जाती है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो सपना का सिक्का हरियाणा में ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला है।
आप भी वीडियो में देख सकतें हैं कि एक महिला कॉन्स्टेबल एक कमरे में टेबल पर खड़े होकर डांस कर रही है। उस महिला पुलिस वाली की कुछ सहायक उसका यह डांस बड़े गौर से देख रही हैं। उस महिला पुलिस वाली के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर बिना एडिट किये डाला गया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह महिला कॉन्स्टेबल हरियाणा के किस थाने की है।
आप भी इस महिला कॉन्स्टेबल के जोरदार डांस को देख सकते हैं कि किस तरह से यह हरियाणा की मशहूर डांसर सपना को टक्कर देती हुई दिख रही है। इसे देखकर तो यही लगता है कि वो दिन दूर नहीं जब सपना का नाम भूलकर लोग इस महिला कॉन्स्टेबल का नाम याद रखेंगे।
वीडियो देखें:
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: