loading...

राशिफल: 12 दिसंबर 2016 जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। घूमने की योजना बनेगी।

वृष: कार्यसफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा।

 

मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। बिज़नैस में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।

कर्क: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। संडे होने के बावजूद थकान रहेगी। बिज़नैस में कार्यभारवश मानसिक तनाव रहेगा।

सिंह: विपरीत लिंगियों से भेंट होगी। मित्रों संग मौज-मस्ती करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। नए कपड़ों की खरीदारी करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या: परिवारजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। सहकर्मियों व मित्रों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दिन सक्सैसफुल है।

 

तुला: प्रेमी संग हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। दिनभर मन खुश रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडेंटस हेतु समय अच्छा है।

वृश्चिक: मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानियोंवश दुखी रहेंगे। स्वजनों से अनबन होगी। लोगों के समक्ष अपमान होने के योग हैं। मानहानि के संकेत हैं।

धनु: एक्टिव रहने से पैसे की परेशानी सुलझेगी। खास व्यक्ति से परिचय बिजनैस में फायदा पहुंचाएगा। खास पेपर गुम होने से दुख होगा।

मकर: भाई-बहन से अच्छे संबंध बनेंगे। धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश हेतु अच्छा दिन है।

 
कुंभ: निर्धारित लक्ष प्राप्त करेंगे। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा। रुचिकर भोजन मिलेगा।
मीन: व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सेहत संबंधी चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से अनबन होगी।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: