loading...

इस के साथ जो हुआ उससे जानकर हर कोई दंग रह जायेगा सहपाठी से "कुकर्म" करते रहे 4 नाबालिग,...


नई दिल्ली। अपने साथ हुए कुकर्म से एक 14 साल का लड़का ऐसा आहत हुआ कि उसने खुद को खत्म करने का फैसला कर लिया। हालांकि, ऐसा करने में वो नाकामयाब रहा, लेकिन उसके साथ जो किया गया है उससे जानकर कोई भी दंग रह जाए। 
घटना हैदराबाद के चंदरघाट की है, जहां 14 साल के लड़के का उसके चार नाबालिग सहपाठियों ने यौन शोषण किया है।
इन चारों के खिलाफ पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि चारों आरोपी छात्र करीब 2 महीने से पीड़ित का कुकर्म करते आ रहे थे। उन्होंने कुकर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया, जिसके आधार पर वे उसे ब्लैकमेल भी करते रहे।    

कई बार पोर्न दिखाई

पिता का आरोप है कि 16 से 18 साल के बीच उम्र के आरोपियों ने उनके बेटे को कई बार पोर्न भी दिखाई। उन्होंने वीडियो बनाने के बाद पीड़ित से कई बार पैसों की मांग भी की। पिता ने जब बेटे को मायूस पाया तो कई बार पूछने के बाद उसने पूरी घटना का खुलासा किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पीड़ित को इन सब की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया है। 

दरअसल, लड़के की दो महीने बाद परिक्षाएं हैं, जिसकी वजह से उसके पिता जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: