बीमारियों से बचने के लिए बीमारी के अनुसार ये फल खाएं।
फल और बीमारियां
आपके खानपान पर आपका पूरा स्वास्थ्य निर्भर करता है। इसलिए कहा गया है कि जितना सात्विक भोजन उतना अच्छा जीवन। सही तरह का भोजन और सही समय पर भोजन आपको जीवन भर रोगमुक्त रखने में मदद करता है।
loading...
लेकिन इसके लिए इंसान को पता भी होना चाहिए कि किस तरह का भोजन करें। आपकी इस अनभिज्ञता को दूर करने के लिए हम लाएं हैं ये लेख, जिसमें आपको किसी बीमारी से बचाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
आंखों के लिए
आज आंखों की समस्या हर दूसरे इंसान को होती है। कंप्यूटर, स्मार्टफोन और टैबलेट्स का दिन भर इस्तेमाल करने के कारण आंखों के ऊपर अनचाहा बोझ पड़ता है जिससे आंखों की रोशनी कम होती चली जाती है। अगर आपको भी कम उम्र में आंखों की समस्या हो रही है तो सतर्क हो जाएं और हरा धनिया व गाजर का रस पिएं। हरा धनिया और गाजर का रस आंखों को स्वस्थ रखने और बीमारी से बचाने के लिए लाभदायक है।
0 comments: