नई दिल्ली। हर लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से कुछ ख्वाहिशें होती हैं जिसे वह खुद कभी नहीं बताती। लेकिन मन ही मन हर लड़की चाहती है कि बिन बोले उसका बॉयफ्रेंड उसके लिए ये चीजें करे। भले ही ये छोटी-छोटी चीजे हों लेकिन इस बात में कोई शक नहीं कि इसी से रिश्ते में मिठास बनी रहती है और ऐसा न करने से तकरार शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
1. लड़कियां हमेशा चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें दिनभर में कई बार आई लव यू बोले।
2. लड़कियों को बॉयफ्रेंड से इसी बात की शिकायत होती है कि तुम वक्त नहीं देते, ज्यादा बातें नहीं करते। कई दोस्त होने के बावजूद गर्लफ्रेंड चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उससे घंटों बातें करे।
3. बॉयफ्रेंड के साथ अपनी फेवरिट फिल्म देखना लगभग हर गर्लफ्रेंड की ख्वाहिश होती है।
4. लड़की खुद से कहे न कहे लेकिन हर लड़की यह चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे किस करे। उसे जान, बाबू, सोना जैसे क्यूट नामों से बुलाए।
5. लड़कियां खुलकर कहें न कहें लेकिन जब उनका बॉयफ्रेंड उन्हें महंगे गिफ्ट देता है तो उन्हें काफी अच्छा लगता है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: