जापान में रहने वाले एक व्यक्ति को अपनी बीवी से इतनी नफरत थी कि बीवी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी अस्थियों को शौचालय में फेंक दिया। जापान पुलिस के अधिकारियों को अप्रैल में राख और अस्थियों के छोटे-छोटे टुकड़े शौचालय में मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।
जापान पुलिस का कहना है कि 68 साल के एक आदमी ने अपनी मरी हुई पत्नी की अस्थियों को एक सुपर मार्किट के शौचालय में फल्श करने की बात स्वीकार की है। व्यक्ति ने कहा है कि उसकी बीवी की मौत प्राकृतिक कारणों से एक बीमारी के बाद हुई थी। वह अपनी पत्नी से बहुत नफरत करता था इसलिए उसने पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद राख को शौचालय में बहाने की कोशिश की।
जापान के एक समाचार एजेंसी के मुताबिक व्यक्ति ने कहा है कि पत्नी की मौत के पहले उसका जीवन बहुत ही दुखदायी था। इसलिए उसकी नफरत दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली गई।? टोक्यो में अंतिम संस्कार के बाद राख को बिखेरने या छोडऩे की लिए निश्चित जगहों को तय किया गया है। इसके बावजूद व्यक्ति ने राख को फ्लश करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी इस बात पर अभी विचार कर रहे हैं कि इस मामले पर केस दर्ज किया जाए या नहीं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: