टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती न्यू ईयर सेलिब्रेट करने श्रीलंका गई हुई हैं। 5 दिन के इस वेकेशन की कई फोटोज सुमोना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन पिक्चर्स में वे बीच किनारे घूमती और दोस्तों के साथ Chill करती दिखाई दे रही हैं। कपिल की ऑनस्क्रीन Wife के रूप में हुई थीं पॉपुलर...
- कपिल और सुमोना की जोड़ी 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के दौरान खूब पॉपुलर हुई थी। यहां से लोग सुमोना को कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी के रूप में जानने लगे।
- वे सोनी टीवी के शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी कपिल के लव इंटरेस्ट के रूप में लौटीं। लोग उनकी जोड़ी को अभी भी पसंद कर रहे हैं।
- 'द कपिल शर्मा शो' में सुमोना डॉ. मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर) की बेटी और कप्पू (कपिल शर्मा) की चाइल्डहुड फ्रेंड सरला के रोल में नजर आ रही हैं।
शुरुआत से ही कपिल के शो से जुड़ी हैं सुमोना...

सुमोना कपिल के शो से शुरुआत से ही जुड़ी हैं। उनकी और कपिल की ट्यूनिंग ने ऑडियंस का खूब एंटरटेन किया है। शो के दौरान हमेशा कपिल की झिड़कियों की शिकार होने वाली सुमोना रियल लाइफ में काफी बिंदास हैं। वे दोस्तों के साथ पार्टी और आउटिंग करते अक्सर देखी जा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश से की है सुमोना ने पढ़ाई

मुंबई में रहनेवाली सुमोना ने लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल लखनऊ, उत्तर प्रदेश और हीरानंदानी फाउंडेशन स्कूल, मुंबई से स्कूलिंग की है। उन्होंने मुंबई के जय हिन्द कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है। उनके परिवार में पिता, मां के अलावा एक छोटा भाई है। पिता, श्रीलंका में कार्यरत हैं। 1997 से उनका परिवार मुंबई में रह रहा है।
आमिर के साथ कर चुकी हैं काम

कम ही लोग जानते होंगे कि सुमोना चक्रवर्ती बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 1999 में आमिर, अनिल कपूर और मनीषा कोइराला स्टारर 'मन' में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम किया है। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 12 साल थी और 6वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थीं।
कई सीरियल्स में कर चुकी हैं काम

सुमोना कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। दूरदर्शन पर 'कब क्यों कैसे' (2009), जी टीवी पर 'कसम से' (2006-2009), बिंदास पर 'सुन यार चिल मार' (2007), स्टार प्लस पर 'कस्तूरी' (2007-2009) और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर 'बड़े अच्छे लगते हैं' (2011-2014), जैसे कुछ शानदार शोज में वे नजर आ चुकी हैं। सुमोना एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग के लिए भी जानी जाती हैं।
0 comments: