इस दौड़- भाग की जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने और तनाव से दूर रहने के लिए योग अब और महत्वपूर्ण हो गया है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में योग को भारत में बहुत ज्यादा पब्लिसिटी मिली है और इसका असर अब पूरी दुनिया में दिखाई देने लगा है। लेकिन अब भारत में जन्म लेने वाले योग को विदेशों में नए कलेवर का साथ पेश किया जा रहा है।
अमेरिका में योग के साथ एक ऐसा प्रयोग किया जा रहा है जिसके बारे में इससे पहले कभी नहीं सुना गया। आपको बता दें कि अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में होने वाली इस योगा क्लास में गांजे के सेवन के साथ ही योगा और प्राणायाम किया जाता है। सैन फ्रैंसिस्को में यह अनोखी योगा क्लास योग गुरू डी डुसॉल्ट चलाते हैं।
डुसॉल्ट ने 2012 में योग क्लास शुरू की थी और अब यह पॉपुलर चुकी है हो। डी का दावा है कि वे पहले ऐसे योगा प्रशिक्षक हैं, जो भारत के बाहर विदेशों में भी लोगों को गांजा योगा की अहमियत समझा रहे हैं। इस क्लास के एक सेशन की फीस 25 डॉलर है और यहां आकर आप मनचाहे तरीके से गांजे का सेवन कर सकते हैं।
डी के अनुसार, गांजा योग से अपने मन की गहराईयों को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जो डिप्रेशन से गुज़र रहे थे। डुसॉल्ट की इस योगा क्लास में हरेक सेशन में एक बार में सिर्फ 25 लोग ही शामिल हो सकते हैं। एक सेशन की फीस 25 डॉलर होती है। योगा में डिप्रेशन के मरीजों को प्राथमिकता दी जाती है।
डुसॉल्ट का कहना है कि गांजा लोगों को आंतरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। गांजे का नशे होता ही व्यक्ति का मन शांत हो जाता है और व्यक्ति शांति का अनुभव करने लगता है। क्लास की शुरुआत में लोगों को एक अर्ध गोलाकार में बैठना होता है और अपने हिस्से के गांजे का सेवन करना होता है।
पहले आधे घंटे में इस क्लास में शामिल होने वाले लोग अपने आपको आस-पास के माहौल के साथ अपने आपको कंफर्टेबल करते हैं और फिर ये सेशन शुरु हो जाता है। कहा जाता है कि गांजे के उपयोग से क्रिएटिविटी बढ़ती है, दिमाग में शांति महसूस होती है और शारीरिक दर्द में कमी आती है।
0 comments: