नई दिल्ली। एक युवती के शादी से पूर्व अपने ही क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध थे। इसके बाद युवती की शादी किसी और से हो गई। युवती ने इसके बाद अपने प्रेमी से दूरी बनानी शुरू कर दी, लेकिन एक दिन पूर्व प्रेमी उसे मिला और संबंध बनाने के लिए कहने लगा। उसने उससे जबरन संबंध बनाए। महिला व उसके पति ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।
शादी से पहले ही बनाने लगा था सम्बन्ध ब्लैकमेलिंग की दी धमकी
महिला के मुताबिक उसका शादी से पूर्व सौरभ नामक युवक से प्रेम संबंध था। जब उसकी शादी हो गई तो उसने उससे दूरी बना दी। एक दिन उसका पूर्व प्रेमी उसके पास आया और कहा कि वह उससे संबंध बनाए। अगर उसने उससे संबंध नहीं बनाए तो वह अपने प्रेम संबंधों को सार्वजनिक कर देगा। उसकी ब्लैकमेलिंग के कारण वह डर गई। उसे लगा कि अगर किसी को उसके पूर्व प्रेम संबंधों के बारे में पता चला तो उसका परिवार बिखर जाएगा। इसके कारण महिला उसका विरोध नहीं कर पाई। युवक अक्सर उससे संबंध बनाने लगा। एक दिन उनके संबंध का पता पड़ोसियों को चल गया। इसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।
सुनवाई नही हुई तो डीससपी के पास पहुच कर सुनाई अपनी पीड़ा
एक माह बीत चुका है लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे में पीडि़ता की व्यथा सुनने के बाद आइजी ने उन्हें डीएसपी सिटी जयपाल सिंह के पास भेज दिया। वहां से पीडि़त पक्ष डीएसपी सिटी से मिला और उनके समक्ष अपनी बात रखी। डीएसपी ने इस दौरान मामले की जांच अधिकारी को बुलाकर पूछताछ करके आरोपियों को शीघ्र करने का भरोसा दिया है।
0 comments: