नई दिल्ली। महिलाएं सेक्स संतुष्टि के लिए कर रही है इस ऐप का इस्तेमाल, महिलाएं सोशल मीडिया से भी ज्यादा सेक्स पसंद करती हैं और वे सेक्स संतुष्टि के लिए ऐप का भी इस्तेमाल करती हैं। यह बात एक सर्वेक्षण से पता चला है। सर्वेक्षण के दौरान ब्रिटेन की 10 में एक से ज्यादा महिलाओं ने कहा कि वे आभासी वास्तविकता (वर्चुअल रिएलिटी) में सेक्स करना पसंद करेंगी। शाररिक सम्बंध
नेचरल साइकल्स की सहसंस्थापक एलीना बर्गलंड ने कहा, “ब्रिटेन के लोग तकनीक से प्यार करते हैं और जब बात सेक्स की आती है तो वे खुले दिमाग के होते हैं।
भविष्य की तकनीक जैसे एडवांस पहननेवाले डिवाइस, आभासी वास्तविकता, बुद्धिमान सेक्स खिलौने और कृत्रिम त्वचा आदि हमारे जीवन के अभिन्न अंग बन जाएंगे और हमारे सेक्स के आनंद लेने के तरीके को पुर्नपरिभाषित करेंगे।”इसमें बताया गया है कि जब बात सेक्स की आती है तो महिलाएं पाखंडी नहीं होती यहां तक कि सेक्स खिलौने भी महिलाओं में काफी लोकप्रिय हैं।
सर्वेक्षण में 63 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने इन डिवाइसों का प्रयोग किया है या फिर वे करना चाहती हैं। प्रतिभागियों में से 15 फीसदी ने कहा कि वे सेक्स संतुष्टि के लिए ऐप का इस्तेमाल करती हैं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: