नई दिल्ली। आपने अक्सर पालतू जानवरों को कपड़े पहने देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी हाथी को कपड़ों में देखा है? आप भी सोच रहे होंगे कि हाथी जैसा बड़ा जानवर कपड़े पहनता कैसे होगा। लेकिन यह बात मथुरा में सच साबित हुई है। आमतौर पर ऐसा कम ही देखा जाता है कि जानवरों के लिए कपड़े बनाए जा रहे हों। लेकिन मथुरा में इंसानियत की अलग ही मिसाल पेश की जा रही है। यहां हाथियों को ठंड से बचाने के लिए एक पहल चलाई जा रही है।
हाथियों के लिए मथुरा में हाथ से बुने स्वेटर जा रहे है। मथुरा की कई औरतों ने कई महीनों में यह रंग-बिरंगे स्वेटर बुने हैं और खुद हाथियों को पहनाए भी हैं।
SOS Elephant Conservation and Care Centre चलाने वाले कार्तिक बताते हैं कि यह स्वेटर बनने में कई महीने लगते हैं। इस सेंटर में कम से कम 20 हाथी हैं और सभी के लिए हाथ से स्वेटर बुने गए हैं। यह सभी हाथी यहां रेस्क्यू कर के लाए गए हैं।
कार्तिक आगे भी कई हाथियों को इस सेंटर में लाने की योजना बना रहे हैं जिसके लिए उन्हें और स्वेटर बनवाने पड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों में इसे मजाक के तौर पर देखा जाता है लेकिन हाथियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
0 comments: