नई दिल्ली। ब्रिटेन के डॉक्टरों ने एक नवजात शिशु की जिंदगी गाय का दिल लगाकर बचाई है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का दिल अब बेहतर तरीके से काम कर रहा है। नोआ ग्वीलिम प्रिटकार्ड का जन्म 10 फरवरी को हुआ था। वह होल्ट-ओरम सिंड्रोम नाम अनुवांशिक बीमारी से पीडि़त था।
एक लाख में एक व्यक्ति ही इससे प्रभावित होता है। इससे दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। जन्म के बाद ही नोवा का ऑपरेशन किया गया था। डॉक्टरों ने उसके दिल को मानव और गाय के अंग के हिस्सों से बदला था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आठ महीने के नोवा का दिल अब बिलकुल ठीक काम कर रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, आठ महीने के नोवा का दिल अब बिलकुल ठीक काम कर रहा है। गाय के हार्ट वॉल्व का कभी-कभी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि उसमें मौजूद ऊत्तक (टिश्यू) मानव वॉल्व से मिलते-जुलते होते हैं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: