सासाराम. 5 साल तक चले प्रेम संबंध के बाद प्रिंस चौधरी ने अमृता से शादी की थी। शादी के 3 साल ही बीते थे कि प्यार भरे रिश्ते में शक का जहर फैल गया। प्रिंस को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध हैं। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। गुरुवार को गोलियों की आवाज और सिर से बहते खून के साथ इस लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया।
डेढ़ साल के बेटे के सामने पत्नी को मारी गोलियां...
यह घटना बिहार के सासाराम के चंद्रवंशी नगर की है। पुलिस के सामने सरेंडर करने के बाद पिंस ने कहा कि वह बेहद खूबसूरत थी। प्रिंस पर हत्या का जुनून इस कदर सवार था कि उसे पत्नी की गोद में सो रहे डेढ़ साल के बच्चे का भी ख्याल नहीं रहा। रोज होने वाले झगड़े से तंग प्रिंस ने अमृता की हत्या करने का फैसला कर लिया था। इसके लिए उसने देसी पिस्टल और गोलियों की भी व्यवस्था कर ली थी। गुरुवार को वह हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार था। पति के खौफनाक साजिश से अनजान अमृता सुबह अपने कमरे में बेटे को दूध पिला रही थी। प्रिंस हाथ में पिस्टल लिए दबे पांव अमृता के पास पहुंचा और उसके सिर में सटाकर दो गोलियां चला दी। गोली लगते ही अमृता एक ओर लुढ़क गई।
उसके गोद में सो रहा बच्चा जमीन पर गिर गया और रोने लगा। पूरा कमरा अमृता के खून से सन गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अबोध बच्चा मां की शव के पास रोता रहा। अमृता की हत्या के बाद प्रिंस ने रूम के दरवाजे को बंद कर दिया और दरवाजे पर बैठ गया। सासाराम डीएसपी आलोक रंजन के अनुसार, गिरफ्तार युवक ने हत्या की बात कबूल कर ली है, जिसे जेल भेजा जा चुका है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: