जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई है तब से यहाँ के हालात बदले बदले नजर आ रहें हैं यही सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के और भी कई राज्य बदल रहें हैं. यहाँ बीजेपी की सरकार के आते ही सूबे में चारों ओर ऐक्शन शुरु हो गया है। चारो तरफ योगी सरकार के ही चर्चे हो रहे हैं। सीएम योगी की अवैध रूप से चल रहे बूचडखानों पर कार्रवाई के चर्चे प्रदेश सहित पूरे देश में हैं। उत्तर प्रदेश की देखादेखी अब हरियाण में के गुड़गांव में शिवसेना ने जबरन मीट और चिकन की 500 दुकानों को बंद करा दिया है। इनमें मल्टीनेशनल फूड चेन KFC भी शामिल है।
देश के तेजी से विकसित शहर गुड़गांव में करीब दो सौ शिवसौनिकों ने मीट की दुकानों पर धावा बोल दिया और नवरात्र तक सभी दुकानों को बंद करा दिया है। साथ ही शिवसैनिकों ने मीट दुकानदारों को हर मंगलवार को भी दुकान बंद रखने की चेतावनी दी है। शिवसेना ने KFC की एक दुकान में घुसकर वहां चिकन खाने आए लोगों को दुकान से बाहर निकाल दिया और दुकान बंद करा दी।
शिवसेना का दावा है कि उसे इस कार्रवाई में स्थानीय लोगों का समर्थन हासिल है और उन्हीं लोगों ने नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद किए जाने की मांग की थी। इसी के चलते ये कार्रवाई की गई है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए शिवसैनिकों ने पहले ही पुलिस-प्रशासन से अनुमति ली थी। पुलिस को पहले से ही इस कार्रवाई भनक थी बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
यूपी में योगी सरकार की अवैध बूचड़खानों पर सख्त कार्रवाई के बाद अन्य राज्यों में भी इस असर देखा जा रहा है। बीजेपी शासित राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी मीट की दुकानों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। राजस्थान के जयपुर में करीब 4 हजार अवैध दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
गुड़गांव पुलिस के एसीपी मनीष सहगल ने बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी नहीं है और अगर किसी ने वैध दुकानों जबरन बंद कराया है तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: