नई दिल्ली - : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जादू बॉलीवुड में ही नहीं, हॉलीवुड में भी जमकर बोल रहा है। उनकी फिल्म 'बेवॉच' का शनिवार को मियामी में प्रीमियर हुआ। इस दौरान प्रियंका के साथ कुछ ऐसा हुआ जो सुर्खियां बन गईं।
# दरअसल, मूवी में उनके सह-कलाकार ड्वेन जॉनसन उर्फ 'द रॉक' भी प्रीमियर के मौके पर मौजूद थे। उन्होंने सरेआम प्रियंका को किस कर लिया। किस करते हुए उनकी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई।
# प्रियंका चोपड़ा मीडिया को संबोधित कर रही थीं और इसी बीच जॉनसन उनके पास टहलते हुए आए और उनके गाल पर किस लेकर सभी को चौंका दिया।
# प्रियंका मूवी से जुड़ा हर अपडेट अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए अपने फैंस तक पहुंचा रही हैं।
# इस बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जॉनसन के साथ तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने इस पर लिखा,'सबसे अच्छे इंसानों में से एक के साथ। द रॉक यूं ही दुनिया को खुश रखो।'
# बता दें कि प्रियंका चोपड़ा स्टारर मूवी 'बेवॉच' 25 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
# मूवी में काम करने से जुड़े अनुभव के बारे में बोलते हुए प्रियंका ने कहा,'एक टीम की तरह हमने बहुत अच्छा काम किया है और खूब मेहनत की है। इसमें हर किसी का किरदार बहुत खूब है। मैं क्वांटिको और बेवॉच की शूटिंग एक साथ कर रही थी तो इस दौरान खूब यात्रा करनी पड़ी। मैं यहां आकर खुश हूं। बेवॉच में काम करना बेहतरीन अनुभव रहा।'
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: