loading...

क्या आपने कभी सुअरों को तैरते देखा है नही तो देखिये यहा .....

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुअरों को तैरते देखा है, अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है, लेकिन एक व्यक्ति ऐसा है जो सुअरों को तैरना सिखाता है। वैसे ऐसा करने के पीछे उनका मकसद भी है।
हुआंग डेमिन नाम का यह व्यक्ति सुअरों को फिट रखने के लिए उन्हें तैराकी सिखाता है और इसक लिए मेहनत भी करता है। हुआंग वर्ष 2012 से ही सुअरों का पाल रहा है। उनका कहना है कि तैराकी से सुअरों का इम्यून सिस्टम ठीक रहता है। इसके अलावा तैराकी करने से उनका मांस और भी स्वादिष्ट हो जाता है।
हुआंग ने सुअरों के लिए10 फीट ऊंचा डाइविंग बोर्ड भी बनवाया है और यहां से वह उन्हें डाइविंग करना सिखाता है। हुआंग हर रोज इस जगह पर अपने सुअरों को लाते हैं और स्विमिंग सिखाने के लिए तालाब में धकेल देते हैं।
पानी में छलांग मारते ही सुअर कुछ देर तो पानी में छटपटाता है, लेकिन फिर जान बचाने की कोशिश में तैरने लगता है। फिर हुआंग उन्हें वापस ले आते हैं। हुआंग का कहना है कि इस क्रिया से सुअरों का व्यायाम होता है और वो फिट रहते हैं। इससे उनके मांस की कीमत भी बढ़ जाती है।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: