loading...

यूपी :CM योगी ने विपक्ष पर लगाया प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप...


नई दिल्ली - उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर घिरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।  योगी आदित्यनाथ ने हिंसा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां कुछ जगहों पर अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रही हैं।
# मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से जो आपराधिक तत्व मुक्त होकर घूम रहे थे और राज्य में जंगलराज बना दिया था, उनकी आदत एक दिन में नहीं बदल सकती। वे गड़बड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर काबू पाने के लिए हर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री रातुपुरा गांव में शारीरिक रूप से अशक्त लोगों के बीच व्हीलचेयर का बांटने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

# उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें एक बार फिर चेतावनी देना चाहता हूं कि वे अपने आप सुधर जाएं या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। हम किसी किसान, श्रमिक, व्यापारी या बेटी को परेशानी नहीं उठाने देंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने के बाद अपराध दर में कमी आई है और आने वाले दिनों में स्थिति और सुधरेगी।
# योगी ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, भले ही उनका राजनीतिक झुकाव कुछ भी हो। मुख्यमंत्री ने बरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष की साजिशों का पर्दाफाश करना चाहिए।

# सीएम आदित्यनाथ ने कहा, 'हमारी मुख्य प्राथमिकता राज्य में कानून का शासन स्थापित करने की है। मैं राज्य के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर कोई कानून अपने हाथों में लेने का प्रयास करता है तो सरकार और प्रशासन उनके साथ सख्ती से पेश आएगा।'
# आदित्यनाथ ने कहा कि अशक्तों और गरीबों का सशक्तिकरण उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।
यह भी पढ़े -जाने कब और किस तरह हुआ था 'किस' का चलन
-जाने लडकिया क्या क्या रखती है अपने पर्स में
-अगर आप भी चाहते है अपने एक्स के पास लौटना तो जरुर जान ले यह बातें...
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: