loading...

क्या आप भी जानते है? हड्डीयों के बारे में ये रोचक बातें....



हमारे शरीर का ढाचा हडियों का बना होता है ये हड्डियां कैल्शियम फास्फोरस, सोडियम और अन्य खनिजों तथा प्रोटीन कोलेजन की बनी होती है  हमारे शरीर के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जिनसे हम शायद ही वाकिफ हों। इस शरीर से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जो वाकई हैरान करने वाले हैं। हमें इतना सुंदर शरीर हड्डियों के एक ढांचे की बदौलत मिला है. वैज्ञानिक भाषा में इसे कंकाल या skeleton कहा जाता है. आज हम आपको हड्डियों के बारे में कुछ ऐसे बेहद दिलचस्प रोचक तथ्य बताएंगे जिनके बारे में आप भी नही जानते होगे.


@ मानव शरीर में जबड़े की हड्डी बहुत मजबूत होती है. यह लगभग 280 किलो वजन सहन कर सकती है. दुर्घटनाओं में भी आमतौर पर जबड़े की हड्डी सबसे कम टूटती है. गर्दन में 7 हड्डियां होती है. मानव शरीर में गले की हाइयोड नाम की ‘वी’ (V) के आकार की अकेली ऐसी हड्डी है, जो किसी दूसरी हड्डी से जुड़ी हुई नहीं होती है.
@ ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की एक आम बीमारी है और इस इससे हड्डियों की संख्या में कमी होने लगती है. हड्डियों के कमजोर होने से उनमें फ्रैक्चर जल्दी हो सकता है. स्टील की तुलना में हड्डियां 5 गुना ज्यादा मजबूत होती है.पैर की अंगुली की हड्डी काफी कमजोर होती है. ये मामूली चोट से भी टूट सकती है.
@ एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में 206 हड्डियां होती है जबकि एक बच्चे के शरीर में 300 हड्डियां होती है. जैसे जैसे बच्‍चे की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे वैसे उनमें से कुछ हड्डियां गल जाती हैं और कुछ हड्डियां आपस में मिल जाती है.
@ हड्डियों का वजन हमारे शरीर के वजन का लगभग 15 प्रतिशत होता है. ये लगभग 31% पानी और बाकी ठोस पदार्थ से मिलकर बनती है. ज्यादातर हड्डियां बीच से खोखली होती है. हड्डियों के बीच में एक जैली होती है, जिसे बोनमैरो (bone marrow) कहा जाता है.
Related image
@ शरीर की कुल 206 हड्डियों में से आधी से ज्यादा हड्डियां तो सिर्फ हाथ और पैरों में होती है. हाथ में 27 और पैर में 26 हड्डियां होती है. मनुष्य की जांघों की हड्डियां कंक्रीट से भी ज्यादा मजबूत होती है. फीमर (femur) या जांघ की हड्डी शरीर की सबसे लम्बी और मजबूत हड्डी है. शरीर में सबसे छोटी और हल्की हड्डी कान के अंदर मौजूद स्टेपीज (stapes) 0.28 सेंटीमीटर लंबी होती है.
@ खोपड़ी (skull) एक तरह का सुरक्षा बॉक्स है, जिसमें ब्रेन सुरक्षित रहता है. यह 28 हड्डियों से बनता है. खोपड़ी की सभी हड्डियां आपस में जुड़ी होती हैं. बैकबोन (Backbone) या रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord) खड़ा होने और बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है. यह छोटी-छोटी 33 हड्डियों से मिलकर बनती है.
@ चेस्ट की 24 पसलियां (Ribs) हार्ट, लंग्स जैसे अंगों के चारों ओर ढाल बनकर रक्षा करती है. चेस्ट की पसलियां आगे से ब्रेस्टबोन से जुड़ी होती हैं और पीछे से स्पाइनल कोर्ड बैकबोन से जुड़ी होती है.

ऐसी शादी जिसमे लड़ पड़े दूल्हा दुल्हन : विडियो देखकर हंस पड़ेंगे...

शादी हर किसी के लिए बड़ा ही गजब का मौका होता है और इन दिनों में कोई भी इंसान उसे यादगार बना देना चाहता है लेकिन कई लोगो की शादी इतनी गजब होती है कि बस बात ही मत पूछो और इसी का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर के लोग बड़ा ही अजब गजब सा महसूस कर रहे है क्योंकि ये विडियो भी आखिर कार ऐसा ही है जिसे देखने बाद किसी की भी हंसी छूट जायेगी और ऐसी हंसी छूटेगी कि आप रूक नही पायेंगे वैसे इसका पूरा मैटर क्या है ? ये हम आपको बतायेंगे
ये विडियोइन्टरनेट पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है और इसे देखने वालो की संख्या भी कई लाखो तक जा पहुँची है और जो भी देख रहा है वो देखने के बाद अपनी हंसी नही रोक पा रहा है और ये हंसी देखकर के वाकई में लगेगा मानो गजब ही है
इस विडियो में एक शादी के जयमाला पहनाने का कार्यक्रम हो रहा है जिसमे दुल्हा और दुल्हन एक दुसरे को वरमाला पहनाने वाले थे लेकिन होता ये है कि दोनों के हाथ आपस में अटक जाते है और दोनों ही पहले डालना चाहते है इसी के चक्कर में दोनों के बीच काफी झगडा हो जाता है और फिर क्या ? फिर तो धमाल मचता है काफी घमासान होने लग जाता है और ये चीज काफी नुकसान भी पहुंचाती है और उनकी पूरी शादी ही खराब हो जाती है
दुल्हा और दुल्हन के इस हरकत को देखकर जहाँ एक तरफ कुछ लोग खुश होकर के हंसने लगते है वही कुछ लोग एकदम ही शॉक हो जाते है कि ये आखिर हो क्या रहा है ? इस तरह की बचकानी हरकतों से बचने की जरूरत है
देखिये विडियो

गाय ने एनाकोंडा से लिया अपने बछड़े की हत्या का बदला, वीडियो हुआ वायरल....


मां से कोमल हृदय इस दुनिया में किसी का नहीं होता। वह अपने बच्चे से बेइंतहा प्यार करती है। उसके लिए वह जान ले भी सकती है और जान दे भी सकती है। मां की ममता जानवर और इंसान में एक जैसी होती है। एक ऐसा ही वाकया हाल ही में ब्राजील में देखने को मिला जब अपने बछड़े की हत्या का बदला लेने के लिए एक गाय, विशालकाय एनाकोंडा सांप से भिड़ गई। ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो चुका है।


ये बात ब्राजील की है। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब साझा किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक एनाकोंडा को कुछ व्यक्तियों ने रस्सियों से जकड़ रखा है। एनाकोंडा रस्सियों से छूटने की पुरजोर कोशिश कर रहा है लेकिन छूट नहीं पा रहा है। इसी बीच ये व्यक्ति एनाकोंडा को सरकाते- सरकाते गाय के बछड़े के पास ले जाते हैं और इसी बीच रस्सी की पकड़ कमजोर पड़ जाती है। गाय जब विशालकाय सांप को अपने ओर आते देखती है तो वह उसे रोकने के लिए अपने सींगों से हमला करती है।
एनाकोंडा बड़ा से मुंह फैलाकर गाय को काटना चाहता है। गाय तेजी से हवा में छलांग लगाती है और फिर इन दोनों के बीच तेज युद्ध शुरू होता है जो काफी देर तक चलता है। इस दौरान एनाकोंडा गाय को कई बार काटता है लेकिन बदले की भावना में लिप्त गाय एनाकोंडा पर पूरी ताकत के साथ हमला करती है। इसके पहले इस एनाकोंडा ने गाय के बझड़े को मार डाला था। इसलिए गाय इतनी गुस्सा में है। लेकिन दुख की बात ये है कि गाय और एनाकोंडा की इस लड़ाई को वो तीनों लोग किसी मूक दर्शक की भांति देखते रहते हैं।

भैंस को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्यों......

भैंस को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्यों......
Image result for भैंस पुलिस

करीब साल भर पहले उत्तरप्रदेश के मंत्री रहे आजम खान ने अपनी भैंस की चोरी हो जाने को लेकर सियासत गर्मा दी थी। भैंस के चोरी हो जाने के बाद आलम ये था कि राज्य की पुलिस फोर्स का एक बड़ा हिस्सा उनकी भैंस की तलाश में जुट गया था। एक बार फिर से 20 करोड़ से ज्यादा लोगों का राज्य उत्तरप्रदेश भैंस को लेकर खबरों में आया है। अंतर सिर्फ इतना है कि इस बार भैंस की चोरी का मामला नहीं है बल्कि मामला और भी अजीबोगरीब है। दरअसल, उत्तरप्रदेश के लखीमपुर जिले में पुलिस ने एक भैंस पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार भैंस को कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है। तो आगे की कहानी सुन लीजिए। इस भैंस पर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
खबरों के मुताबिक लखीमपुर खीरी के पलिया गांव के इंटर कॉलेज में एक भैंस दीवार कूदकर भीतर घुस आई थी। दीवार के अंदर वन विभाग ने कई पौधे लगा रखे थे जिसे भैंस ने खा लिया। जब इसकी खबर कॉलेज के प्रशासन को लगी तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। अंततः पुलिस ने भैंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे थाने ले गई है। पिछले दिनों बॉलीवुड में एक फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक व्यक्ति पर झूठ- मूठ का भैंस से बलात्कार करने का आरोप लगा दिया जाता है। इसके पीछे लोगों की सोच और ग्रामीण समाज में कुछ लोगों के द्वारा अपने वर्चस्व के दमपर ऐसी चीजों को दूसरों को छोपने को अच्छी तरह से दिखाया गया था। इस फिल्म को विनोद कापरी ने डायरेक्ट किया था। ऐसी बातें होना भारत में आम बात है।

अजब -गजब :दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार और फिर कर ली शादी...

अजब -गजब :दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार और फिर कर ली शादी...
Image result for दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार

पटना (11 मई): बिहार के वैशाली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हैं। यहां के बिदुपुर की रहने वाली दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। दोनों लड़कियां पड़ोस में रहती हैं और अच्छी सहेलियां थी।

यह भी पढ़े -OMG :शादी के 120 सेकेंड के बाद दुल्हन हो गई विधवा...

# दरअसल, दोनों सहेलियां दो साल से एक दूसरे के बेहद करीब थीं। इसमें एक लड़की 22 साल की है जबकि दूसरी नाबालिग है। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और फिर घर में कुलदेवता के सामने एक-दूसरे से शादी की और जब उन्हें लगा कि घरवाले नहीं मानेंगे तो दोनों भागकर मुंबई चली गईं।


# दोनों लड़कियों ने शादी करने का फैसला किया और 17 अगस्त 2016 में घर में ही देवता के सामने फेरे ले लिए।

यह भी पढ़े -OMG : इतनी छोटी सी बात पर मंडप से भागी दुल्हन पढिये पूरी खबर....

# थोड़े दिनों बाद इन्हें पता चला कि नाबालिक लड़की के पिता ने 22 साल की लड़की पर उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है, तो इसके बाद दोनों लड़कियां लौट गई और सीधा वैशाली के एसपी से मिलीं। दोनों ने कहा कि वे पति-पत्नी है और एक-दूसरे के साथ रहना चाहतीं हैं।

# इतना ही नहीं लड़की ने सेक्स चेंज कराने के लिए दिल्ली में एक डॉक्टर से कंसल्ट भी किया था। डॉक्टर ने सेक्स चेंज के लिए 11 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। इसके बाद दोनों रुपए के जुगाड़ में लगी थी।  

यह भी पढ़े -हरियाणा :मंडप में दूल्हे ने की दहेज मांग,पंचायत ने भी सुनाया अनोखा फरमान...

# पुलिस ने फिलहाल, दूल्हा बने 22 साल की लड़की को अपहरण करने के आरोप में जेल भेज दिया है जबकि दुल्हन बनी 17 साल की नाबालिक लड़की का मेडिकल कराया गया है और पुलिस उसे रिमांड होम भेजने की तैयारी में है। 

OMG :शादी के 120 सेकेंड के बाद दुल्हन हो गई विधवा...

OMG :शादी के 120 सेकेंड के बाद दुल्हन हो गई विधवा...
Image result for शादी
आरा -:उससे बदकिस्मत कौन होगा जिसकी शादी के दिन जयमाल के कुछ सेकेंड्स बाद ही उसके पति को गोली मार दी जाए। ऐसा ही एक मामला भोजपुर के आरा से आया है, जहां एक शादी सिर्फ 120 सेकेंड्स तक चली। जयमाल के बाद कातिल दूल्हे का कत्ल कर फरार हो गया। अब दोनों ही परिवारों में मातम पसरा है।
# शादी के 120 सेकेंड बाद एक कातिल दूल्हे को पीछे से गोली मारकर फरार हो गया। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई। जिस लड़की ने अपने पति के नाम की मेंहदी अपने हाथों में रचाई थी वो 120 सेकेंड के अंदर ही विधवा हो गई। ये हैरान करने वाला मामला भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना के पीलापुर गांव से आया है। यहां के रहने वाले सिनेश्वर महतो की बेटी सुषमा कुमारी की मांग भरने से पहले ही सुहाग उजड़ गया। अब दोनों ही घरों में मातम पसरा है। दुल्हन ने लाल जोड़ा तो उतार दिया, लेकिन उसकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। लड़की के पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
# वहीं दूसरी तरफ़ अपने घर का इकलौता चिराग सुधीर कुमार अपनी बूढ़ी मां को इकलौता छोड़ गया। कुछ साल पहले उसके पिता का देहांत हो चुका है। घर को नई-नवेली दुल्हन आने का इंतज़ार था, लेकिन आई तो अपने बेटे की मौत की ख़बर। लड़के के मामा कहते हैं कि कोई पीछे से गोली मारकर भाग गया।